ईवीएम मशीनों से जुड़ा मामला आया सामने : कांग्रेस नेता पुरानी कलेक्ट्रेट में हुये एकत्रित, कांग्रेसियों ने गडबड़ी आशंका व्यक्त की
दतिया। विधानसभा निर्वाचन 2018 में ईवीएम का मसला प्रदेश के विभिन्न जिलों में थमने का नाम नहीं ले रहा। आज दतिया विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम मशीनों से जुड़ा मामला सामने आया है जहां निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मचारियों द्वारा पुरानी कलेक्ट्रेट में बने स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ करने की कांग्रेस नेताओं द्वारा आशंका व्यक्त की जा रही है। मामला सामने आ रहा है कर्मचारियों ने स्ट्रांग रूम को खोला। इसकी जानकारी लगते ही कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता नेता पुरानी कलेक्ट्रेट पहुंच गए और इस बात का अंदेशा जाहिर करते हुए ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ की आशंका व्यक्त की है। वहीं दूसरी तरफ कर्मचारियों द्वारा बताया जा रहा है कि हम जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के अनुसार रूम में मशीनों के सत्यापन के लिए आए थे और हमने इसीलिए कमरा खोला था। शिक्षा अधिकारी के अनुसार ईवीएम मशीनों के भौतिक सत्यापन के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई थी इसी आदेश के अनुसार कर्मचारी पुरानी कलेक्ट्रेट ईवीएम मशीन के रूम में पहुंचे थे। लेकिन कांग्रेस नेताओं का मानना है कि हमें कोई षड्यंत्र की बू आ रही है ड्यूटी में लगे निर्वाचन कर्मचारियों पर संदेह जता रहे है। मामला बढ़ता देख मोके पर कलेक्टर बीरेंद्र सिंह रावत, एसडीएम अतेंद्र सिंह गुर्जर, पुलिस अधीक्षक मंयक अवस्थी पहुच गये है। कांग्रेस नेताओं को कलेक्टर, एसपी समझाने का प्रयास कर रहे। पुलिस अधीक्षक के चेम्बर में कांग्रेसियो की मीटिंग चल रही है। वही दूसरी तरफ यह भी खबर बताई जा रही है कि यह ईवीएम पुरानी बताई गई है।
कलेक्टर वीरेन्द्र रावत के लंबे समय तक समझाने के उपरांत कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं का गुस्सा कम हुआ।