पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हुऐ कार्यकर्ताओ ने मंदिरो पर स्वछता अभियान चलाया।

गोरमी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता इस बार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर सेवा सप्ताह के रूप में मनाने जा रहे हैं भारतीय जनता पार्टी मंडल गोरमी के कार्यकर्ताओं ने नगर के रंगेश्वर मंदिर प्रांगण मैं स्वच्छता अभियान चलाकर सेवा सप्ताह की शुरुआत की इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव गरीब किसान मजदूर आदिवासी दलित वर्ग पिछड़ा वर्ग एवं समाज के अन्य वर्गों के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चालू कर उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाया है इसलिए आज हम ऐसे हम महान योगी का जन्मदिन सेवा एवं समर्पण दिवस के रूप में मना रहे हैं यह हम सब कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है आज गोरमी मंडल में ग्राम मेहदोली सीताराम की लावन कचनाव खुर्द आदि स्थानों पर मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया इन स्थानों पर शुक्रवार 17 सितंबर को सुबह 8 बजे हनुमान चालीसा का पाठ भी कार्यकर्ता करेंगे स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक मंडल महामंत्री निर्मल आर्य वरिष्ठ नेता गोकुल सिंह परमार मनीष अग्रवाल सुनील मिश्रा शिवराज यादव दिनेश यादव विजय कुशवाहा दिनेश श्रीवास सुनील सोनी अरविंद जैन सुरेश सोनी ऋषिकेश शर्मा दिवाकर शर्मा जितेंद्र गुर्जर रविंद्र यादव मोनू शर्मा राय सिंह जाटव गोरे सोनी मनोज शर्मा ऋषिकेश पचौरी अजीत शर्मा रामनिवास शर्मा राहुल कटारे शंकर कोरी जरदान सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।