संत कबीर नगर
जिला संतकबीर नगर के नगर पालिका परिषद खलीलाबाद शहर में होर्डिंगों की भरमार होर्डिंगों से पटा शहर
राकेश द्विवेदी की रिपोर्ट
संतकबीरनगर शहर के प्रमुख चौराहों पर अवैध होर्डिंगों की भरमार। जहां एक तरफ नगर पालिका प्रशासन अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत है वही नगर पालिका प्रशासन द्वारा अवैध होर्डिंगों का जाल पूरे नगर पालिका क्षेत्र में फैला हुआ है। अवैध होर्डिंगों के ठेकेदारों द्वारा राजस्व को लगाया जा रहा चुना। वही जिलाधिकारी कार्यालय से लेकर पूरे नगर पालिका में अवैध होर्डिंगों की भरमार हैं।
जब कि जिले के प्रशासनिक अधिकारियों का प्रतिदिन उसी रास्ते से आवागमन होता है। फिर भी किसी जिम्मेदार अधिकारी की नजर इस ओर नही पड़ी। जब कि चौराहों के आस पास नियम विरुद्ध होर्डिंग लगाए गए हैं। वही नगर पालिका मुख्यालय से चंद कदम की दूरी पर अवैध होर्डिंग लगे हुए हैं। वही यह अवैध होर्डिंग का कारोबार नगर पालिका के कर्मचारियों के मिलीभगत से चल रहा है। आखिर इसका जिम्मेदार कौन? वही मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी।