अम्बाह। भीमसेन सिंह तोमर।अम्बाह तहसील के अंतर्गत आने वाले चांदपुर गांव में गांधी जयंती पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए लोगो तक मेले के आयोजन की जानकारी पहुंचाने के लिये अपर जिला न्यायाधीश सुरेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया पत्रकारो से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष सुबोध कुमार जैन एवं अपर जिला जज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सचिव शरतचंद्र सक्सैना के मार्गदर्शन में तहसील मुख्यालय सिविल न्यायालय परिसर अम्बाह में अपर जिला न्यायाधीश, तहसील विधिक सेवा समिति, अम्बाह के निर्देशन में ग्राम पंचायत चांदपुर, दिमनी में दिनांक 02 अक्टूबर, 2021 शनिवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम व 10 अक्टूबर को गूंज बंधा में
विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उक्त विधिक जागरूकता कार्यक्रम में हितधारकों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी तथा विभिन्न शासकीय विभागों जैसे-विधिक सहायता विभाग, राजस्व विभाग, चिकित्सा विभाग, जनपद पंचायत विभाग, विद्युत विभाग, नगर पालिका विभाग, ग्रामीण बैंक द्वारा अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी साथ ही आम लोगो को उनके अधिकारों के बारे में बताया जायेगा।