संजीव शर्मा RB न्यूज़ भिण्ड
भिण्ड।।शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। जानकारी देते हुए नगर के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने बताया कि इस अवसर पर डॉ राधेश्याम शर्मा ने कहा कि अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाई उन्होंने असहयोग आंदोलन किया नमक आंदोलन किया तमाम आंदोलनों के जरिए उस समय लोगों की परेशानियों को उठाकर आजादी की लड़ाई में अहम योगदान दिया और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा दिया और किसानों के लिए तमाम योजना शुरू की उन्होंने कहा जवान देश की रक्षा करते हैं और किसान देश के लिए अन्न पैदा करते हैं इसलिए जवानों को और किसानों को नमन करना चाहिए
कांग्रेस के सभी नेताओं ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धान्जलि अर्पित की इस अवसर पर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र भदौरिया सेवादल अध्यक्ष संदीप मिश्रा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप जैन गुड्डा नगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी कल्पना मिश्रा रेखा भदौरिया,राम प्रकाश शर्मा, दीप चंद तिवारी,आशुतोष शर्मा,रामजीलाल शाक्य,विवेक पचौरी, सत्यपाल अगरैया,अजय जैन,पिकू राजावत, बलराम जाटव,ठाकुरी लाल तिवारी, कुलदीप भारद्वाज,अजय शर्मा स्नेहलता जैन,देवेन्द्र थापक,आनंद शाक्य,योगेश शाक्य,उमा कुशवाह,नीलम भदौरिया,कासिम खान,विक्रम उपाध्याय,संजय यादव,राजवीर खन्ना,वेद प्रकाश श्रीवास्तव,मनोज जैन,ब्रजेश जैन,नरेंद्रशाक्य,गोबिंदशाक्य,पिंटू शर्मा,सुनील कौसल,आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।