5 अक्टूबर को होगा जनपद पर प्रदर्शन। ।
मुरैना विशेष संवाददाता । भीमसेन सिंह तोमर।
कैलारस – नगर से लगी हुई ग्राम पंचायत डोंगरपुर की जनता इन दिनों जल निकासी सड़क और नाली की समस्याओं से भारी परेशान है। बार-बार ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से निवेदन करने, आवेदन देने, मांग करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। धाकड़ पेट्रोल पंप के बगल की बस्ती में नागरिकों को गलियों में भरे हुए पानी में से पैदल निकलना पड़ता है। बच्चे स्कूल जाने को भी परेशान हैं। न तो गलियों से गन्दे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था है, और न हीं नालों की सफाई और निर्माण कराया गया है। जिससे गंदा पानी गलियों में भरा हुआ है। सीमेंट रोड भी नहीं बनी है। जिसके चलते कीचड़ युक्त गलियों से नागरिकों को प्रतिदिन निकलना पड़ रहा है। प्रशासन सुनने को तैयार नहीं है। समस्या का कोई निदान नहीं किया जा रहा है। इससे क्षुब्ध होकर ग्राम वासियों ने तहसील कार्यालय पर 29 सितंबर से अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। भूख हड़ताल, पांचवें दिन भी जारी रही। इसमें ग्राम पंचायत के सबसे बुजुर्ग नागरिक जिनकी उम्र 102 वर्ष है श्री वेदरिया राम श्रीवास भूख हड़ताल पर बैठे।उनके साथ गांव के वरिष्ठ नागरिक संतोषी लाल गौड़, गौरीशंकर जगा, गोविंद सिकरवार भी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। भूख हड़ताल
आंदोलन दिनांक 29 सितंबर से जारी है। हड़ताल पर बैठे
ग्राम वासियों ने प्रतीकात्मक तौर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ,ग्राम पंचायत के सचिव एवं ग्राम पंचायत के सरपंच के पुतले भी आंदोलन स्थल पर लगा रखे हैं। आंदोलन स्थल पर मध्य प्रदेश किसान सभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक तिवारी ने पहुंच कर आंदोलन का समर्थन किया। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ग्राम वासियों की मांगे जायज है। तत्काल शासन और प्रशासन को उनका निराकरण करना चाहिए। उन्होंने आंदोलनकारियों को हर संभव सहयोग और समर्थन देने का वायदा किया। आंदोलन स्थल पर माकपा नगर सचिव महेश प्रजापति भी पहुंच कर भूख हड़ताल में शामिल हुए। आंदोलन की पंडाल में ही ग्राम वासियों ने निर्णय लिया है, कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आगामी 5 अक्टूबर को जनपद पंचायत कार्यालय पर जुझारू प्रदर्शन किया जाएगा। प्रेषक
गोविंद सिकरवार
भूख हड़ताली
क्रमिक भूख हड़ताल पंडाल डोंगरपुर,
तहसील प्रांगण के सामने कैलारस 102 वर्ष है, श्री बेदरिया राम श्रीवास जी,भी ग्राम वासियों के साथ क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे।