भीमसेन सिंह तोमर। विशेष संवाददाता
===============
मुरैना /कैलारस – शांतिपूर्वक विरोध कर रहे किसानों पर लखीमपुर खीरी में भाजपा के केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा टोनी के पुत्र आशीष मिश्रा टॉमी व्दारा गाड़ियां चढ़ाकर रोंद दिया गया। जिसमें 8 किसानों की मृत्यु हो गई और दर्जनों किसान घायल हो गए। यह किसानों को सबक सिखाने के लिए इरादतन किया गया हत्याकांड है। संयुक्त किसान मोर्चा ने पूरे देश में इसके खिलाफ जुझारू विरोध कार्रवाइयां आयोजित की है। इसी कड़ी में मुरैना जिले में मुरैना कैलारस सहित तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिए गए ।प्रदर्शन के दौरान मांग की गई कि केंद्र सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्र टोनी को तुरंत बर्खास्त किया जाए और उनके बेटे आशीष और उसके साथी गुंडों पर तुरंत 302 हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाए। इसकी व्यापक जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में उत्तर प्रदेश से बाहर की जाए। किसानों पर दमनात्मक कार्रवाइयां रोकी जाए।
संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से मुरैना में जे के पिप्पल, श्री कृष्ण यादव बैजनाथ पिप्पल, हरिसिंह माहौर, राजेंद्र यादव आदि ने नेतृत्व किया। कैलारस में संयुक्त मोर्चे के घटक किसान सभा, किसान कांग्रेस, भीम आर्मी आदि के नेताओं ने भागीदारी की। मध्यप्रदेश किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, वरिष्ठ किसान नेता गया राम सिंह धाकड़, किसान कांग्रेस के बृजमोहन मरैया, अजय माहोरिया, भीम आर्मी के गौतम बुद्ध, माकपा नेता महेश प्रजापति, एस एफआई के राजवीर सिंह धाकड़, किसान सभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास, सीटू के नरेंद्र सिंह तोमर, एडवोकेट केदारनाथ शर्मा, हरिओम गोयल, सियाराम, संदीप, मनोज धाकड़, सियाराम, शिवराम शाक्य आदि ने किया। किसान कांग्रेस के रफीक शेख, पूनम शास्त्री, भीम आर्मी के नेता कालीचरण जोनवार ने नेतृत्व किया। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किसान नेताओं ने कहा है कि भाजपा सरकार किसानों पर दमन तत्काल रोका जाए। प्रभावी कार्रवाई की जाए। अन्यथा आंदोलन तीव्र किया जाएगा। प्रेषक
गयाराम सिंह धाकड़ मध्यप्रदेश किसानसभा मुरैना