आंदोलनकारी किसानों की आवाज दबाने के लिए उनकी हत्या कर दी- रविन्द्र तोमर
अम्बाह। भीमसेन सिंह तोमर। लखीमपुर खीरी कांड के आंदोलनकारी किसानों की आवाज दबाने के लिए उनकी हत्या कर दी विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करके पीएम मोदी का विरोध जताया। प्रियंका गांधी के हिरासत में लेने के बाद कांग्रेसियों ने नगरपालिका चौराहे पर सरकार विरोधी नारेबाजी की। कोंग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में जोरदार नारेबाजी कर कार्यकर्ताओ ने अपने गुस्से का इजहार किया और आरोपी मन्त्री , डीजीपी और डीएम को बर्खास्त करने की मांग हुई । दिमनी से कोंग्रेस विधायक रविन्द्र तोमर ने आरोप लगाया कि इस घटना ने साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार में शामिल लोग अपराधिक मानसिकता के हैं। आंदोलनकारी किसानों की आवाज दबाने के लिए उनकी हत्या कर दी। कांग्रेसियों के मुताबिक इस घटना में जब तक न्याय नहीं मिलेगा आंदोलन जारी रहेगा। किसान कोंग्रेस के नेता शेरा तोमर उसैद ने कहा, केंद्र की भाजपा सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। किसानों पर काला कानून थोपने की कोशिश हो रही है, जिसके लिए किसान लंबे समय से आंदोलनरत है । लखीमपुर खीरी में हुई घटना शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने कहा, कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है और उनके ऊपर जुर्म नहीं होने देगी। शेरा ने बताया कांग्रेस इस तरह की घटना की निंदा करती है और किसानों का दमन नही होने देगी। इस अवसर पर अन्य कोंग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
किसान आन्दोलन कुचलने में लगी भाजपा सरकार
लखीमपुर खीरी कांड के बाद भाजपा की योगी मोदी सरकार पर सभी विरोधी दलों ने हमला शुरू कर दिया है। कोंग्रेस नेता देवेंद्र सखवार ने आरोप लगाया है, कि किसान आंदोलन को अब तानाशाह सरकार हिंसा की दम पर कुचलना चाहती है। केंद्र और राज्य में अघोषित इमरजेंसी लागू है। लोकतंत्र के मूल्यों को ताक पर रख दिया गया है।
कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी कांड और उसके बाद प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने से नाराज़ कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने कहा कि जब तक किसानों को न्याय नहीं मिल जाता तब तक उनके विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। साथ ही मांग रखी कि तत्काल प्रियंका गांधी को किसानों से मिलने दिया जाए। ताकि दुख की इस घड़ी में उनकी नेता किसानों के साथ खड़ी हो सके।