अम्बाह- आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मप्र राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल एवं रासेयो मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा न्यू इंडिया @75 के तहत प्रदेश भर में चलाए जा रहे एड्स/टीवी/ रक्तदान जागरूकता अभियान का द्वितीय चरण 12 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चल रहा है। इसके अंतर्गत रक्तदान जागरूकता हेतु अंबाह स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बाह की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा विगत दिनों में विभिन्न गतिविधियां जैसे हस्त चित्रकला, स्लोगन लेखन आदि प्रतियोगिता आयोजित की गयीं। इसी क्रम में रविवार को रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रक्षा कमठान, नेहा श्रीवास्तव के निर्देशन में दीवार लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने संस्था एवं सिविल हॉस्पिटल अंबाह एवं अपने आसपास की दीवारों पर रक्तदान विषय पर स्लोगन, वॉल पेंटिंग कर लोगों को शैक्षिक रक्तदान हेतु जागरुक किया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भागीदारी की। जिसमें मलखान,धीरेंद्र, अरुण, अर्पित, संयोगिता,साक्षी,दीपा, साक्षी चौहान, दिवाकर श्रेया, शिखा, खुशी एवं अन्य छात्र -छात्राएं शामिल हैं।
Related Articles
धनेटा रोड पर घर में घुसकर महिला से लूटपाट करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने किया गया गिरफ्तार
धनेटा रोड पर घर में घुसकर महिला से लूटपाट करने वाले लोगों में से तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार, चोरी किया सामान भी बरामद।। एसडीओ पी अशोक सिंह जादौन साहब ने टीम गठित कर किया था नेतृत्व। मिली सफलता। पोरसा। भीमसेन सिंह तोमर। मुरैना पुलिस अधीक्षक श्री ललित शाक्यवार,तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक […]
क्षत्रिय महासभा कैलारस के द्वारा मनाया गया दीपावली मिलन एवं समाजसेवियों और बृद्धजनो का सम्मान समारोह –
क्षत्रिय महासभा कैलारस के द्वारा मनाया गया दीपावली मिलन एवं समाजसेवियों और बृद्धजनो का सम्मान समारोह – मुरैनाअखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा कैलारस राधिका मैरिज होम चोडा खरंजा पर क्षत्रीय समाज सद्भावना और समरसता का माहौल निर्मित करने के लिए दीपावली मिलन समारोह समाजसेवी सम्मान समारोह मनाया गया जिसमें समस्त जिले से अपने अपने […]
किसानों के लाभ के लिए प्रोफेशनल एग्रीकल्चर जरूरी- श्री तोमर
कृषि विज्ञान व प्रौद्योगिकीः चुनौतियां व संभावनाएं विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का कृषि मंत्री द्वारा शुभारंभ मुरैना /केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि परंपरागत कृषि को प्रोफेशल एग्रीकल्चर में बदलने की जरूरत है, जिससे कि किसानों की आमदनी बढ़े, उत्पादन व उत्पादकता बढ़े, उत्पादों की गुणवत्ता और […]