माकपा ने ही संघर्ष को नई दिशा दी है। – यादव
===============
मुरैना भीमसेन सिंह तोमर विशेष संवाददाता – मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सम्मेलनों का दौर जारी है। माकपा का अखिल भारतीय सम्मेलन (23 वीं पार्टी कांग्रेस) अप्रेल 2022 को कन्नूर में होने जा रही है। इससे पूर्व ब्रांच से लेकर प्रदेश तक सभी सम्मेलन आयोजित होना है।इसी कड़ी में मुरेना का स्थानीय सम्मेलन 14 नवंबर को रखा गया है। सम्मेलन की तैयारी के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग पीपल वाली माता पर स्थित धर्मशाला में आयोजित की गई। इस मीटिंग में पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य अखिलेश यादव शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की मोदी सरकार कॉरपोरेट व हिन्दुत्व के गठबंधन की सरकार है। यह सभी सार्वजनिक उपक्रमों को बेच रही है। कॉरपोरेट प रस्त नीतियां लागू कर रही है। ऐसे में देश को बचाने के लिए आम जनता को आगे आना होगा। माकपा इसमें महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगे आकर जनता के बीच अभियान चलाने और जनता को लामबंद करने की अपील की। मीटिंग में माकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य अशोक तिवारी ने कहा कि देश में किसान आंदोलन ही है, जो सरकार के अश्वमेघ के घोड़े को रुके हुए हैं। इसे मजबूत करने की जरूरत है। मीटिंग में जिला सचिव गयाराम सिंह धाकड़ ,मुरैना के सचिव वरिष्ठ माकपा नेता जेके पिप्पल आदि ने संबोधित किया। मीटिंग में बैजनाथ पिप्पल, अशोक कुमार, राजेंद्र जाटव, हरिसिंह माहौर, गुड्डी वाई माहोर, नरोत्तम नागर, राम खिलाड़ी माहौर, हुबलाल सोनी, बलवंत सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।