अम्बाह शहर बीट प्रभारी बिबेक शर्मा ने पुलिस बल के साथ शहर में विभिन्न क्षेत्रों में किया भ्रमण…
अम्बाह… भीमसेन सिंह तोमर , मुरैना पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राय सिह नरवरिया एवं अम्बाह एसडीओपी अशोक सिह जादौन के मार्गदर्शन में दीपोत्सव के मद्देनजर अम्बाह पुलिस ने बढ़ाई चौकसी, अम्बाह बीट प्रभारी बिबेक शर्मा ने पुलिस बल के साथ दीपोत्सव मद्देनजर शहर में विभिन्न क्षेत्रों में किया भ्रमण।
शहर बीट प्रभारी बिबेक शर्मा ने बताया कि दीपोत्सव मद्देनजर बाजारों में ग्रामीण एवं शहरी ग्राहकी तथा भीड़ को देखते हुए दो से चार नवंबर तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नगरपालिका के सामने सब्जी ठैला व हाथ ठैला स्थित दुकानों को हटवाकर सही जगह व्यवस्थित करवाया है ताकि आवागमन प्रभावित ना हों बीच रोड़ पर खड़े दो पहिया वाहन चालकों को समझाइश दी।
उपनिरी बिबेक शर्मा ने बताया कि नगरपालिका से पुराने बाजार व पीपल चौराहे गंज बाजार तक मार्केट क्षेत्र में तीन पहिया तथा चार पहिया वाहनों के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। तीन-पहिया, चार-पहिया वाहनों का डाइवर्ट किया गया है सीधे पोरसा चौराहे होकर या डृाइबर्सन होके निकले मार्केट क्षेत्र में तीन पहिया, चार पहिया वाहनों हेतु प्रतिबंधित रहेगा। भ्रमण के दौरान वही संदिग्ध लोगों को चेक किया। अम्बाह एसडीओपी अशोकसिह जादौन ने अपील की कोई भी संदिग्ध लोग या संदिग्ध वस्तु मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। आपकी सुरक्षा में अम्बाह पुलिस हमेशा आपके साथ हैं आपकी सुरक्षा के लिए तैनात हैं।भ्रमण के दौरान अम्बाह पुलिस ने दीपावली की सभी क्षेत्र वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई दी।इस प्रकार थाना पुलिस बल मौजूद रहा…