गांव की आबादी लगभग 18+के लोगों की 2200 जिसमें मात्र सेकंड डोज के लिए शेष बचे 146 लोग। ।
भीमसेन सिंह तोमर।अम्बाह/थरा। कहते हैं कि की लगन का फल हमेशा उत्तम होता है। जी हां ग्राम पंचायत जलका नगरा में उपसरपंच और सचिव की सूझ बूझ और लगन शील कार्यशैली के चलते कोरोना जैसी महामारी के लिए सरकार ने कोरोना वेक्सीन के दो डोज निर्धारित किए हैं। लेकिन आम लोगों में इसके प्रति अभिरुचि और जानकारी का अभाव है। जिससे लोगों ने किसी भी तरह या डर से पहला डोज तो लगवा लिया लेकिन दूसरे के लिए टाल मटोल करके बहाने बना रहे हैं। लेकिन गांव जलके नगरा के जागरूक, सचिव और उप सरपंच ने गांव में घर घर जाकर इसकी जानकारी और शासन के द्वारा दिए गए अनुपालन के अनुसार, और अपनी जिम्मेदारी समझते हुए, वैक्सीनेशन में दोनों डोज लगवाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित और जागरूक करने का प्रयास किया और लगभग पूर्ण रूप से यह प्रयास सार्थक भी सिद्ध हुआ। गांव की आबादी लगभग 18 वर्ष के आयु के लोगों की 2000-2200है। जिसमें लोगों को दोनों डोज लगभग 95-98%लग चुके हैं। हमने घर घर जाकर लोगों को इसके फायदे बताते हुए समझाया और शासन के, कलेक्टर के दिशा निर्देश जिनमें खाद्यान्न की पात्रता न मिलने जैसे बहाने के सहारे लगभग पूरे गांव को दूसरे डोज की कार्यवाही भी पूरी करने की कगार पर है। भूरे सिंह सिकरवार, सचिव ग्राम पंचायत जलका नगरा। । हमने अपने पूरजोर लगा कर लोगों को समझाया और बताया कि अगर आपने दूसरे डोज लगवाने में आना कानी की तो जो खाधान्न मिलता है वह बंद हो सकता है। तब कुछ लोग जो दूसरे डोज लगवाने में हिचकिचाहट महसूस कर रहे थे। उन्होंने भी अपने अपने डोज पूर्ण किए और अब पूरे गांव में सिर्फ 146लोग शेष है, उनको भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। महेश सिंह तोमर उपसरपंच जलका नगरा।