गोरमी/मुकेश सिंह

भारतीय जनता पार्टी मंडल गोरमी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई के 97 बे जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकरणी सदस्य ओमकार यादव के नेतृत्व में मरीजों को फल वितरण किया गया एवं अस्पताल परिसर में बने मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया इसके बाद नगर के थाना रोड पर अटल जी की जयंती मनाई गई इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक ने कहा के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई के बताए मार्ग पर हम सब कार्यकर्ताओं को चलना है अटल जी आधुनिक भारत के सच्चे निर्माता थे उन्होंने देश में प्रधानमंत्री सड़क योजना हो या सर्व शिक्षा अभियान स्वर्णिम चतुर्भुज योजना गरीबों के कल्याण के लिये कई इस प्रकार महत्वाकांक्षी योजनाएं अटल जी अपने प्रधानमंत्री काल में शुरू की देशवासियों को अटल जी ने नया भारत बनाने की प्रेरणा दी। अटल जी भारत के अब तक के सबसे उत्कृष्ट सांसद थे अटल जी संसद में बहुत मुखर आलोचक थे लेकिन साथ ही बहुत अहम सहयोगी भी थे ।हम सब कार्यकर्ता उन की जन्म जयंती पर उन्हें नमन करते हैं और अटल जी से यह प्रेरणा लेते हैं की राजनीति में हमेशा पद और प्रतिष्ठा के पीछे ना जाकर जनसेवा के माध्यम से जन कल्याण के कार्य करें कार्यक्रम का संचालन निर्मल आर्य एबम अंत मे आभार प्रगट जयवीर पुरोहित ने किया।।इस अवसर पर मुख्य रूप से बरिष्ठ नेता गोकुल सिंह परमार जयवीर पुरोहित राजकुमार जैन ओमकार यादव पटेल यादव शिवराज यादव दिनेश यादव निर्मल आर्य मोनू शर्मा सोनू भदौरिया रवि सोनी राय सिंह जाटव शिबम भदौरिया रणवीर परमार अरविंद जैन राहुल कटारे मोनू जैन आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।