
मीडिया संघ में जिलाध्यक्ष उमाकान्त शर्मा व जिलाउपाध्यक्ष संजीव शर्मा मनोनीत हुए
भिण्ड। प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी(वरिष्ठ पत्रकार) की अनुशंसा पर प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह पवैया ने जिला भिण्ड में संघ का जिला अध्यक्ष उमाकान्त शर्मा (संवाददाता पुष्पांजली टुडे न्यूज़ ) , जिला उपाध्यक्ष संजीव शर्मा(जिला ब्यूरो चीफ RB न्यूज़) को नियुक्त किया है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष उमाकान्त शर्मा एवं जिला उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने अपने मनोनयन पर वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए यह कहा कि उन्हें जो यह जिम्मेदारी सौंपी गई है उसको ईमानदारी से निभाएंगे पत्रकार बंधुओं की हर समस्या को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे पत्रकार हित के लिए शासन प्रशासन से संघ की ओर से पत्रकार हित के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में पंकज त्रिपाठी, अरुण शुक्ला, विवेक पाण्डेय, अमित श्रीवास्तव गिर्राज सिरोठिया, राजू सिरोठिया, डी. के. शर्मा,कमल पाण्डेय, सुनील पचौरी,फिरंगी नरवरिया, संजू नरवरिया, निर्मला शाक्य,अनिल सिंह,शिवराज सिंह,शैलेन्द्र सिंह कुशवाह,अमित शर्मा के साथ आर बी न्यूज और पुष्पांजली टुडे न्यूज के सम्पादक ने फोन से बधाइयां प्रेषित कीं।