संजीव शर्मा जिला ब्यूरो RB न्यूज़ भिंड
भिण्ड।मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी भिंड द्वारा अपने कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता शहर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा ने की उक्त बैठक में नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे उक्त बैठक में बाल कांग्रेस का गठन को लेकर भी चर्चा की गई बाल कांग्रेश के सदस्य के रूप में अक्षत जैन कृष्णा शर्मा शुभम सोनी दिलीप जैन राजू जैन नीरज शाक्य को सदस्य बना कर बाल कांग्रेस की सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई
बैठक में शहर अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा ने कहा की 18 तारीख को भोपाल में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी ने निर्देश दिया है की 1 फरवरी से कांग्रेसी घर चलो घर घर चलो अभियान चलाएंगे इसके तहत वार्ड से पंचायत स्तर तक कांग्रेसी घर घर जाकर बीजेपी सरकार की नाकामी को आमजन को बताएंगे हम घर घर जाकर मतदाता सूचियों का अवलोकन करेंगे और उसमें जो कमी होगी हमें सुधार करेंगे उक्त कार्यक्रम के साथ साथ हम सदस्यता अभियान को भी पुरजोर तरीके से चलाएंगे
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने कहा कि माननीय कमलनाथ जी के निर्देश पर हम घर घर जाएंगे और भाजपा की जन विरोधी नीतियों को उजागर करेंगे माननीय कमलनाथ जी के निर्देश अनुसार बाल कांग्रेसका भी गठन कर रहे हैं भिंड जिले में बाल कांग्रेश पूरी जोरदारी के साथ काम करेगी मैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से आव्हान करता हूं कि वह घर घर जाकर आमजन की परेशानियों को समझें और उन्हें दूर करने का प्रयास करें घर-घर चलो अभियान के तहत बूथ बार विस्तृत जानकारी एकत्र करेंगे
उक्त बैठक में प्रमुख रूप से रतन चंद जैन बलराम जाटव दीपचंद तिवारी अजय जैन दर्शन सिंह तोमर अजय शर्मा शालिग्राम जोशी राहुल कुशवाहा रीना चौहान आनंद शांति शाक्य कुलदीप भारद्वाज आनंद शाक्य संजय यादव सूरज पाल सिंह राजावत पिंटू शर्मा सिंटू उपाध्याय आदि कांग्रेसी प्रमुख रूप से उपस्थित थे