युवा कार्यक्रम ब खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से नेहरू युवा केंद्र संगठन भिंड के निर्देशानुसार
गोहद ब्लाक के ग्राम कल्याणपुरा में जिला स्तरीय कला एवं संस्कृति कार्यक्रम थीम पर,समूह गायन व समूह नृत्य का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित, जिला युवा अधिकारी आशुतोष साहू जी ,विशिष्ट अतिथि मोहन सिंह कुशवाह सरपंच (ग्राम पंचायत पाली )विशिष्ट अतिथि ,मोबीन खान सरपंच (ग्राम पंचायत कल्याणपुरा), विशिष्ट अतिथि , बृजेंद्र सिंह राणा (समाज सेवी पाली),विशिष्ट अतिथि रामसेवक मौर्य (एम.टी.एस. नेहरू युवा केंद्र भिंड) कार्यक्रम की अध्यक्षता राम अवतार सिंह शर्मा (प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल पाली) द्वारा की गई।
मंच का संचालन पूरन सिंह चौधरी (अध्यक्ष संत.R.D युवा मंडल) द्वारा किया गया
सर्वप्रथम जिला युवा समन्वयक श्री आशुतोष साहू जी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
इसके बाद उपस्थित विभिन्न मंडलों के सचिव एवं पदाधिकारियों द्वारा मंचासीन अतिथियों का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया
कार्यक्रम में 12 नामचीन मंडलियों ने भाग लिया जिसमें गोहद टीम प्रथम तथा कबीर मंडल मदनपुरा द्वितीय तथा बजरंग युवा मंडल पाली तृतीय स्थान रहे।
नृत्य विधा में खुशबू टीम ने प्रथम स्थान व काजल राणा ग्रुप ने द्वितीय तथा साधना ग्रुप ने तृतीय स्थान मिला।
समस्त विजई प्रतिभागियों को साहू सर के द्वारा प्रतिभागी बैग पुरस्कार के रूप में प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के युग में युवा देश का भविष्य है। लोक संगीत कला एक ऐसी विधा है जिसमें भारतीय संस्कृति बनी हुई इस प्रकार के आयोजन गांव गांव में होना चाहिए।
नेहरू युवा केंद्र की यह एक अनूठी पहल है। कार्यक्रम में गोहद एन. वाई. वी. बृजकिशोर एवं दीवान कुमार द्वारा विशेष सहयोग किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं गणमान्य लोगों का एवं प्रतिभागियों का सौरव चौधरी जी (AAJAD YUVA MANDAL ) के द्वारा तहे दिल से आभार व्यक्त किया गया।