
कैलारस- शक्कर कारखाने को बचाने के लिए , नीलामी रद्द करने के लिए, शक्कर कारखाना चलाने के लिए, किसान कर्मचारियों का बकाया भुगतान कराने, शेरहोल्डर्स की मीटिंग बुलाए जाने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा का घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन शुरू हुआ। यह आंदोलन कल 23 फरवरी को दोपहर तक जारी रहेगा। रात्रि को भी कार्यकर्ता गण सड़क पर रुकेंगे। यह आंदोलन मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी, आजाद समाज पार्टी, एसएफआई, डी वाई एफ आई, जनवादी महिला समिति ,सीटू, किसान कांग्रेस सहित दर्जनों संगठन शामिल हैं। आम सभा में सबलगढ़ विधायक बैजनाथ कुशवाह, पूर्व विधायक महेश दत्त मिश्रा, सोने राम कुशवाह, मकपा नेता अशोक तिवारी, कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह सिकरवार गांधी, जिलाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, बृजमोहन मरैया, बसपा के नंदलाल खरे, डॉक्टर शरीफ कुरैशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल रावत, राम लखन धाकड़, उदय राज सिंह, बॉबी धाकड़, इब्राहिम शाह, राजवीर सिंह धाकड़, कृष्ण प्रजापति, शोभाराम त्यागी, ओम प्रकाश शर्मा, मोहन रसोईया, राजेश गुप्ता, विशाल शर्मा, गौतम बौद्ध, मोहन पटेल खिरी, रामनिवास आदि ने संबोधित किया। संचालन माकपा जिला सचिव महेश प्रजापति ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामसिंह पटेल, गयाराम सिंह धाकड़, जीवन लाल त्यागी, लक्ष्मीनारायण गौड अनिल शर्मा आदि ने की।