अंबाह/थरा। कैंसर पीड़ित व्यक्ति का समय से इलाज शुरू न होने से उसकी हालत लगातार गंभीर होती जा रही है। और जबकि पीड़ित का भाई उसको लेकर कैंसर एवं रिसर्च सेंटर गोल पहाड़िया ग्वालियर लेकर भी गया लेकिन वहां उसके एक खीमो देने के बाद और कागज़ी कार्यवाही का हवाला देकर,घर भेज दिया और 15दिन का समय अंतराल दे दिया। लेकिन इन्हीं 15दिनो में कैंसर पीड़ित व्यक्ति की हालत बहुत गंभीर होती चली गई। तब पीड़ित ने अपने भाई को फोन किया। जो मज़दूरी के लिए महाराष्ट्र गया हुआ था। तब वह उसी रात वापस आकर। दूसरे दिन पीड़ित को फिर ग्वालियर लेकर पहुंचे। और संबंधित चिकित्सक के सामने पूरी जानकारी बताई लेकिन। वहां। पर फिर भी। उसका इलाज शुरू नहीं किया गया। जो बहुत ही निंदनीय कृत्य है। जानकारी के अनुसार राजेंद्र कुशवाह पुत्र मुरारी लाल। निवासी थरा को दो महीने। पहले मुंह में एक फोड़े नुमा और दर्द सा उठा और धीरे धीरे उसने कैंसर का रूप ले लिया। इलाज में देरी का चलते। पीड़ित के मुंह में, कीड़े तक रेंगने लगे ्। जिससे परिजनों को चिंता अत्यधिक बनी हुई है। । मैं अपने भाई को पंद्रह दिन पहले ग्वालियर कैंसर अस्पताल में इलाज के लिए ले गया था और वहां पर कुछ इलाज दिया और हमें बोला कि पंद्रह, बीस दिन बाद फिर आना, तो मैं मजदूरी के लिए बीच में दस दिन के लिए महाराष्ट्र चला गया लेकिन, पांच छः दिन बाद ही घर से भाई का फोन पहुंचा कि हालत बहुत ख़राब हो गई है। तो मैं वहां से आकर कल फिर ग्वालियर गया। और डाक्टर लोगों को बोला कि मेरे भाई के मुंह में कीड़े पड़ रहें। जल्दी से कुछ इलाज शुरू कर दिया जाए तो। कुछ संभावना बन सकती है। लेकिन वहां पर किसी ने एक न सुनी वहां एक मैडम के साइन के बाद ही इलाज शुरू किया जाता है और भर्ती किया जाता है। वहां दिन फाइल थी मैडम दो पर साइन किया और खड़ी हो कर चली। तब वहां के कर्मचारी ने कहा अब आप सोमवार को आना। वहां कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जबकि मेरे पास आयुष्मान कार्ड भी है। और मेरे भाई की हालत दिनों दिन बिगड़ती जा रही है। संबंधित विधायक को फोन किया की हमारी समस्या को हल करने की कृपा करें। तो उनका फोन रिसीव नहीं किया जा रहा। राम सिंह कुशवाह पीड़ित का भाई।
Related Articles
ड्यूटी के दौरान जम्मू कश्मीर में फौजी की मौत, गांव में छाया मातम
अम्बाह। चम्बल अंचल की माटी वीर सपूतों जन्म देती है और वही वीर सपूत अपनी मातृभूमि के लिए अपने जीवन की आहुति दे देते है ऐसा ही दिल को झकझोर देने वाली दुखद खबर अम्बाह थाना क्षेत्र के गोले की गढ़ी से आई है जानकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर में पदस्थ हवलदार सुखवीर सिंह तोमर […]
नवरात्रि के पावन पर्व पर ,मातृ शक्ति सम्मान समारोह आयोजित
आज थरा में आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम। कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मान स्वरुप वस्त्र वितरण किया जाएगा। अम्बाह/थरा। नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत थरा में ।मातृ शक्ति को सम्मानित करने के लिए, “मातृ शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक मंडल के सदस्य और समाज सेवी व […]
अजय जैन पत्रकार दैनिक भास्कर अम्बाह को संगठन का कार्यकारी जिला अध्यक्ष मुरैना बनाया गया।
मुरैना – मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ अजय जैन पत्रकार दैनिक भास्कर अम्बाह को संगठन का कार्यकारी जिला अध्यक्ष मुरैना की कार्यकारिणी में अजय जैन पत्रकार दैनिक भास्कर अम्बाह को संगठन का कार्यकारी जिला अध्यक्ष मुरैना बनाये जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं ढेरों बधाई देने बालो का ताता लग गया।सभी पत्रकार बंधु, जैन समाज के लोग […]