जिला संतकबीर नगर के खलीलाबाद में गुरु तेग बहादुर जी महाराज के शहीद पर्व के उपलक्ष में खलीलाबाद शहर में प्रभात फेरी निकाली जिसमे सैकड़ो पुरुष महिलाओं ने प्रभात फेरी मे शामिल रही
राकेश द्विवेदी की रिपोर्ट
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा खलीलाबाद में श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज के शहीदी पर्व के उपलक्ष में आज प्रात 5:00 बजे प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर शुगर मिल तिराहा क्रॉसिंग पार करके स्टेशन रोड स्थित सरदार त्रिलोचन सिंह के आवास पर पहुंची ।वहां पर प्रभात फेरी में आए हुए सगतो का स्वागत किया। तथा चाय नाश्ते का प्रसाद वितरण कराया इसके पश्चात प्रभात फेरी वापस गुरुद्वारा पर पहुंची जहां अरदास के साथ समापन हुआ। प्रभात फेरी में मुख्य द्वार के अध्यक्ष अजीत सिंह हरभजन सिंह सतविंदर पाल सिंह मनजीत सिंह दलजीत सिंह जसविंदर सिंह राजेंद्र पाल सिंह नरेंद्र सिंह ज्ञानी जोगिंदर सिंह आशु सिंह मदन सिंह बलवंत कौर शरणजीत कौर राजेंद्र कौर मनजीत कौर सतेंद्र कोर सतनाम कोर आदि सैकड़ों संगत प्रभात फेरी मौजूद रहे।