नेहरू युवा केंद्र मुरैना के वॉलिंटियर्स द्वारा 8 वें विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़- चढ़कर भाग लिया। उपनिदेशक राकेश सिंह तोमर ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र संगठन, भारत सरकार द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव पर विशेष रूप से व्यापक जनसहभागिता के साथ आयोजित हो रहे विश्व योग दिवस 2022 की सफलता हेतु 100 दिवसीय काउंटडाउन योग गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। योग मानव के वैयक्तिक और सार्वजनिक जीवन को निरंतर सशक्त, स्वस्थ, सार्थक ,ऊर्जावानऔर गतिशील बनाये रखने हेतु भारतीय पारंपरिक वांग्मय से प्रसूत, पुष्पित एवं पल्लवित कालजयी जीवन शैली ,कला और विज्ञान है। योग ,आसन, प्राणायाम और ध्यान का समुच्चय है।
यह विशेष रूप से युवाओं की शारीरिक,मानसिक,बौद्धिक, आध्यात्मिक और भावनागत क्षमताओं से उन्हें अवगत कराते हुए उनके गुणों को विकसित, संवर्धित, परिष्कृत और परिमार्जित करता है।
इसी परिप्रेक्ष्य में नेहरु युवा केन्द्र संगठन द्वारा मार्च 2022 से देश भर के सभी जिलों में अंन्तराष्ट्रीय योग दिवस 2022 की 100 दिनों के काउंट डाउन कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत योग पर एकाग्र विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
नई दिल्ली स्थित मुख्यालय, 6 क्षेत्रीय निदेशालयों ,29 राज्य कार्यालयों की देखरेख में देश के 623 जिलों में स्थित संस्था के कार्यालय राष्ट्रीय युवा कोर के 12000 स्वयंसेवकों, सम्बद्ध युवा मंडलों एवं वोलेंटियरों के माध्यम से जिला एवम ब्लाक मुख्यालयों,कस्बों, गावों में योगाभ्यास एवं उसके महत्व को दर्शाते हुए कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं जिससे जनसामान्य विशेष रूप से युवा इन कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं। इस वर्ष 100 दिनों के काउंट डाउन कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत देश में नेयुकेसं द्वारा अब तक तक कुल 13,773 गतिविधियां जैसे- सामान्य योग प्रोटोकाॅल के अनुसार अभ्यास सत्र, बेबिनार/सेमिनार और ज्ञान प्रतियोगिताएं (प्रश्नोत्तरी, निबन्ध और पेंटिग) का आयोजन किया गया है जिसमें 3.21 लाख युवाओं और अन्य लोगों द्वारा भाग लिया गया।
अंतराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन हेतु निर्धारित भारत सरकार के आयूष मंत्रालय द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के लिए 14 मई 2022 और 20 मई 2022 को इसी क्रम में योग महोत्सव के अंतर्गत काॅमन योग प्रोटोकाॅल(सीवीईपी) का अभ्यास करने के लिए निर्धारित किया गया है। इस के अंर्तगत 14 मई 2022 को नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा देश में 4018 योग विशेषज्ञों को शामिल करके कुल 5194 गतिविधियों जैसे सीवाईपी का अभ्यास, ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 1.54 लाख युवा स्वंयसेवकों, उनके परिवार के सदस्यों आदि ने भाग लिया। योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नही है बल्कि यह व्यक्ति के समग्र विकास के उद्देश्य से एक पहल है। यह व्यक्ति और समाज की भलाई का मार्ग प्रशस्त करता है और आन्तरिक मानवीय मूल्यों का मजबूत करता है। जीवन के एक तरीके के रूप में योग हमारे देश के भविष्य लिए एक फिट और स्वस्थ पीढ़ी के निर्माण में व्यापक महत्व रखता है। पिछले सात वर्षो में नेयुकेसं. ने योग को अपनी जीवनशैली में अपनाने के लिए वास्तविक एवं आभासी रूप से 6.75 करोड़ युवाओं को योग गतिविधियों में सम्मिलित किया है।
नेहरु युवा केन्द्र संगठन 21 जून 2022 को अंन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस गति को आगे बढानें और बड़े पैमाने गतिविधियों को आयोजित करने जा रहा है। इन गतिविधियों में शमिल होने के लिए युवा स्थानीय जिला नेहरू युवा केंद्रों से संपर्क कर सकते हैं।