मुरैना 29 जुलाई 2022/मुरैना जिले में 01 जून से 29 जुलाई 2022 तक 320.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो गत वर्ष की तुलना में 147.5 मिलीमीटर औसत वर्षा अधिक है। जिले में पिछले वर्ष इसी अवधि में 172.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की औसत वर्षा 706.9 मिलीमीटर है।
जिले में 1 जून से 29 जुलाई 2022 तक सर्वाधिक 492 मिलीमीटर वर्षा सबलगढ़ में दर्ज की गई है। मुरैना में 396, जौरा में 361, कैलारस में 310, पोरसा में 210 और अम्बाह तहसील में सबसे कम 153 मिलीमीटर वर्षा हुई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 जुलाई शुक्रवार को मुरैना में 32.4, जौरा में 16, पोरसा में 11 और अम्बाह में 5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है।