संत कबीर नगर
राहुल गांधी को लोकसेवक पद से मुक्त किये जाने का किये मांग भाजपाईयों ने
राकेश द्विवेदी की रिपोर्ट
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष आहवान पर भाजपा जिलाध्यक्ष सेतवान राय के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर राहुल गांधी का विरोध करते हुए कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपाईयो ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर राफेल प्रकरण के मामले में राहुल गांधी को लोकसेवक पद से हटाये जाने की मांग की है। जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में जिलाध्यक्ष सेतवान राय, महामंत्री जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, बनर्जी लाल अग्रहरि, वेद प्रकाश सिंह, उपेन्द्र नाथ तिवारी, पीयूष सिंह, दुर्गा पाण्डेय, देवेन्द्र मिश्रा, हैप्पी राय, भूपेन्द्र त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख बघौली पंचराम गौतम, ब्लाक प्रमुख पौली राम मिलन यादव, दिनेश सिंह, सभासद त्रिभुवन गुप्ता, आनन्द त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी धनन्जय पाण्डेय, विजय चैबे, दयाराम मिश्रा, हरिकेश चैरसिया, फतेह बहादुर सिंह, अतुल उपाध्याय, भाजपा नेत्री किरन प्रजापति, उर्मिला त्रिपाठी, सतविन्दर पाल जज्जी, गणेश चैहान सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने कहा है कि राफेल खरीद समझौते के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने तथ्यहीन, बेबुनियाद, निराधार एवं अतार्किक प्रश्न खड़ा करके उसे दुष्प्रचारित कर देश की जनता को गुमराह किया है। जो बहुत ही निन्दनीय है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद साबित हो चुका है कि राहुल गांधी राजनीति हितो को साधने के लिए यह मुद्दा उठाया और भाजपा को बदनाम करने की साजिश की। उन्होने कहा है कि न्यायालय के निर्णय के बाद राफेल के मुद्दे पर राहुल गांधी द्वारा बोला गया हर झूठ उजागर हुआ है तथा सच्चाई देश के सामने आ गई। भाजपाईयों ने मांग किया है कि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने तथा भारत की अंतरराष्ट्रीय साख से समझौता कर जनता से बोले ग्रे गम्भीर झूठ के लिए उन्हें लोक सेवक पद से मुक्त किया जाए।