युवक पर गोली चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
————————————-
पुरानी रंजिश पर राकेश अहिरबार को मारी थी गोली
————————————-
दतिया। जिगना थाना क्षेत्र के खदरावनी ग्राम में पुरानी रंजिश पर गोली चलाने वाले दो आरोपियों को जिगना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने फरियादी राकेश अहिरबार पर कट्टे से मारी थी गोली। घायल युवक के भाई रूप सिंह ने हेमंत अहिरबार और बबलेस अहिरवार पर लगाया था गोली मारने का आरोप। जिगना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। जिगना थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने मुखबिर की सूचना पर हेमंत अहिरबार और बबलेस अहिरवार को ग्राम मड़गुआ के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक कट्टा 315 बोर एवं एक जिंदा राउंड भी जप्त किया है।