पुलिस क़िलाचौक पर खड़ी रही, कार्यकर्ताओं ने दारूगर की पुलिया पर जला दिया पुतला : विगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर किया पुतला दहन
दतिया। प्रदेशव्यापी मुख्यमंत्री के पुतला दहन कार्यक्रम के तहत दतिया में भी भाजपा ने पुतला दहन किया। भाजपा ने प्रदेश में विगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया। भाजपा ने भारी पुलिस फोर्स होने से पुलिस से दूर किया पुतला दहन। पुलिस क़िलाचौक पर खड़ी रही और भाजपा कार्यकर्ताओ ने चकमा देकर दारूगर की पुलिया पर पुतला दहन कर दिया और यहाँ से कार्यकर्ता जलते पुतले को टांगकर ला रहे थे, पुलिस ने जलते पुतले को पानी डालकर बुझा दिया। भाजपा ने निर्धारित समयावधि के बाद पुतला जलाया है। इस दौरान भाजपा कार्यकताओ ने सरकार के विरोध में नारेबाजी कर विरोध किया। यहाँ बात दे कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुतला दहन की सूचना को लेकर किला चौक परिसर पर.भारी संख्या में पुलिस बल अलर्ट हो गया है। पुतला दहन की खबर पर भारी संख्या में पुलिस को तैनात.किया गया था। किला चोक परसिर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था। पुलिस प्रशासन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला, एसडीएम मनोज प्रजापति मोके पर है। आज समयावधि में भाजपा को पुतला दहन करना था, लेकिन भाजपा समय पर पुतला दहन नही कर सकी। इस दौरान काफी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।