धिक्कार है भाजपा पार्टी पर, कर्ज माफी पर हमारा धन्यवाद करे – दिनेश गुर्जर
————————————-
दतिया पहुँची विजय किसान यात्रा
————————————-
दतिया। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से किसान कांग्रेश कमेटी द्वारा प्रदेश भर में विजय किसान रथ यात्रा निकाली जा रही है। विजय किसान यात्रा किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर के नेतृत्व में निकाली जा रही है, जो रविवार के दिन विजय किसान यात्रा दतिया में पहुचीं। किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने सरकार बनाने के लिए किसानों को धन्यवाद दिया और किसानों से किया गया सरकार का वादा 2 लाख तक का ऋण माफ करना कांग्रेस पार्टी के वचन को पूरा करने की बात किसानों के सामने रखी। दतिया पहुंचे किसान यात्रा में दिनेश गुर्जर ने सेवड़ा चुंगी पर किसानों की जनसभा को संबोधित किया। मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुर्जर भारतीय जनता पार्टी पर ऋण माफी योजना में हमला करने पर पलटवार करते हुए कहा कि धिक्कार है भाजपा पार्टी पर, भाजपा को तो कर्ज माफ करने पर कांग्रेस का धन्यवाद करना चाहिए। किसानों ने हमारी पार्टी को चुना, हमारी पार्टी को सत्ता तक पहुचाया। हमे किसानों का कर्ज माफ करना था। कांग्रेस ने प्रदेश के किसानों का दो लाख का कर्ज माफ कर दिया। भाजपा की सत्ता में किसानों पर गोलियां चलाई गई थी। भाजपा कर्ज माफी योजना पर हमारा धन्यवाद व्यक्त करें। इस दौरान प्रदेश सचिव जितेंद् सिंह ठाकुर, भानू ठाकुर, अध्यक्ष साहब सिंह यादव, उपाध्यक्ष स्वामी शरण कुशवाह, गुरुदेव गुप्ता, महेश गुलवानी, संघर्ष यादव, दादू यादव, कमलापथ आर्य आदि नेता एव किसान उपस्थित रहे।