विशाल चुनरी यात्रा में उमड़ा जनसैलाब भक्तों ने हजारों की संख्या में पहुंच लिया धर्म लाभ
——————————————————
गोहद(भिंड) राजा भीम सिंह राणा की नगरी गोहद में रविवार को ऐतिहासिक विशाल चुनरी यात्रा आरंभ हुई जिसमें लगभग एक हजार से ज्यादा की संख्या में महिलाओं पुरुषों और बच्चों ने बसंत पंचमी महोत्सव के उपलक्ष में चुनरी यात्रा में पहुंच धर्म लाभ लिया
गोहद नगर में शासकीय अस्पताल के पास स्थित गायत्री मंदिर पर गायत्री परिवार द्वारा आदिशक्ति मां गायत्री माता महालक्ष्मी आदि शक्ति दुर्गा का आह्वान कर पूजन अर्चना करते हुए परम पूजनीय गुरुदेव व माताजी का पूजन कर विधि-विधान से इस विशाल चुनरी यात्रा का चल समारोह का आरंभ किया इस 666मी. लंबी चुनरी का दृश्य देखते ही बन रहा था मानो जैसे भगवान श्री कृष्ण नगरी गोहद में आज गायत्री परिवार द्वारा साक्षात देवी देवताओं का वास दिखाई पड़ रहा हो चुनरी का 1 छोर शासकीय अस्पताल के पास तो दूसरा छोर आधा किलोमीटर से भी दूर नया बस स्टैंड पर था अब आप खुद ही समझ सकते हो कि यह नजारा कितना सुंदर और आकर्षक मनमोहक दिखाई पड़ रहा होगा चुनरी के दोनों और धर्म प्रेमी महिलाएं पुरुष बच्चे गायत्री परिवार के सदस्य पकड़े हुए थे आगे बैंड बाजे सहित गायत्री परिवार का रथ चल रहा था जिसका नगर में रहरहे रहवासियों द्वारा जगह जगह लोगों का फूलों से स्वागत किया जा रहा था साथ ही चुनरी पकड़ कर चल रहे धर्म प्रेमियों को जगह-जगह सुल्प आहार करवाया जा रहा था नगर चारों ओर गायत्री मंत्र से गुंजायमान था इस विशाल चुनरी यात्रा का चल समारोह नगर के शासकीय अस्पताल से होते हुए पुराना बस स्टैंड सदर बाजार सती बाजार इटायली गेट नया बस स्टैंड गोलंबर तिराया गंज बाजार गर्ल्स स्कूल होते हुए किला रोड पर निकलते हुए पुन:गायत्री मंदिर पर पहुच इस 666 मीटर लंबी चुनरी का मां गायत्री माता लक्ष्मी माता दुर्गा के चरणों में रख पूजन किया गया चुनरी को धर्म प्रेमियों को प्रसाद के रूप में बांटा गया कार्यक्रम में प्रमुख ट्रस्टी शैलेंद्र प्रताप सिंह भदोरिया सुभाष सिंघल साहब सिंह सिकरवार गीता पहाडिया कुसुम शर्मा गीता बंसल रामकुमार प्रवीण गुप्ता रचना गोयल देवेंद्र शाक्यवार नीरज श्रीवास्तव गोपाल कुशवाहा यजुवेंद्र श्रीवास्तव रामहेत कुशवाह द्वारा इस कार्यक्रम को भव्य ऐतिहासिक बनाने में सहयोग रहा