धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा
कुलदीप सिंह तोमर
सिहोनिया। भीमलाठ वाले हनुमान मंदिर पर चौथा श्रीमद् विराट भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बैंड बाजों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सेकड़ो महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया। कलश यात्रा की अगली पंक्ति में धर्म ध्वजा लहराते ग्रामीणों सहित कमेटी के लोग चल रहे वहींपीछे भक्तों की लंबी कतार थी। कलश यात्रा में शामिल परीक्षित श्रीमती भगवान देवी पत्नी स्वर्गवास- श्री कृष्ण अवतार उपाध्याय साहित अन्य लोग उपस्थित रहे यज्ञाचार्य श्री राम प्रकाश व्यास ने कहा कि यज्ञ का आयोजन ही विश्व कल्याण के लिए होता है
कथावाचक श्री व्यास ने कहा कि श्रीमद् भागवत नव परायण यज्ञ से आसपास के सैकड़ों किलोमीटर तक का स्थान शुद्ध हो जाता है। यज्ञ के कथावाचक श्री राम प्रकाश व्यास ने बताया कि यज्ञ 10 फरवरी से 19 तक चलेगा।
यज्ञ की पूर्णाहुति एवं भव्य भंडारे का आयोजन 19 फरवरी को होगा। कलश यात्रा में शामिल रामदास सिंह तोमर, रामानुज शर्मा महेंद्र सिंह तोमर, भागीरथ सिंह तोमर, रिंकू तोमर,नारायण सिंह तोमर, देवेंद्र सिंह तोमर महावीर उपाध्याय, बाल बिहारी उपाध्याय, प्रशांत उपाध्याय, गिर्राज तोमर ( सिंटू) आदि रहे।