कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद फार्म खीचने का लिया निर्णय
दतिया। कांग्रेस पार्टी में दतिया-22, सेवढ़ा-20 विधानसभा सीटों पर अपना नामांकन दाखिल कर वगावती तेवर दिखाने वाले नेता दमोदर सिंह यादव की वगावती हलचल अब समाप्त हो गई है।
दामोदर सिंह यादव कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के चुनावी प्रचार के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है। हालही में दामोदर सिंह से भोपाल में प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस कमलनाथ, समन्यवक समिति संयोजक दिग्विजयसिंह से मुलाकात हुई है। दामोदर सिंह ने मुलाकात को बैठक अच्छी बताया था। कार्यकर्ता बैठक के बाद निर्णय लेने की बात कही थी। वुधवार को दामोदर सिंह यादव ने अपने निवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक की ओर शीर्ष नेताओं से हुई मुलाकात की जानकारी दी ओर कार्यकर्ताओं के निर्णय के वाद विधानसभा दतिया, सेवढ़ा से नामांकन फार्म खीचने का निर्णय लिया। कार्यकर्ता बैठक के बाद दमोदर सिंह यादव कार्यकर्ताओं, नेताओ के साथ फार्म खीचने नई कलेक्ट्रेट रवाना हो गये।
बैठक में पर्यवेक्षक सरासर, नाहर सिंह यादव अध्यक्ष, फरमान अली जैदी चांद खा, गिन्नी राजा, नरेंद्र गुर्जर, नासिर अली मंसूरी, रामकिशोर यादव आदि सहित बड़ी संख्या में दामोदर समर्थके मौजूद रहे।