खेत पर गुम्मे रखने के विवाद पर दो पक्ष आपस मे भिड़े : आधा दर्जन से अधिक घायल
————————————-
दतिया। सरसई थाना के ग्राम बेदा में जमीनी विवाद पर दो पक्षो में संघर्ष का मामला सामने आया है। जहाँ दोनो पक्षो में गम्भीर रूप से मारपीट की घटना घटित हुई है। इस घटना में दोनों पक्षो के लोग घायल हुये है। एक पक्ष का इलाज जिला अस्पताल एव दूसरे का भांडेर अस्पताल इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दो गुटों में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई है। मारपीट में आठ लोगो की घायल होने खबर सामने आ रही है। थाना सरसई के ग्राम बेदा की घटना है। खेत पर गुम्म्मे रखने पर विवाद हुआ है। विवाद में कैलाश पटेल, रामसिंह पटेल, मेहरवान सिंह, कालका प्रसाद, मैथली शरण, हरी सिंह और दायराम सिंह, प्रदुम्म सिंह घायल हुए।
जिला अस्पताल में कुछ का उपचार ओर पाँच लोगो को मेडिकल कॉलेज झाँसी रेफर किया। वही घायलो का आरोप रमेश पटेल उत्तम पटेल जगदीश पटेल अन्य चार लोगों ने कुलहाड़ी ओर डंडो से की मारपीठ। वही दूसरी तरफ यह जानकारी आ रही है कि दूसरे पच्छ के लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए है। जिनका उपचार भांडेर अस्पताल में किया जा रहा है। पीड़ित पच्छ का कहना है कि भाण्डेर के डॉक्टर द्वारा उन्हें जानबूझकर उपचार के लिए रेफर नही किया जा रहा है।