कांग्रेस का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न
————————————-
दतिया। कांग्रेस का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न। कांग्रेस प्रत्याशी देबाशीष को विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ता एकजुटता से कार्य करें और मोदी सरकार को उखाड़ फैंकने के लिए तन्मयता से जुट जाए। यह बात भिण्ड दतिया लोकसभा प्रभारी दामोदर सिंह यादव ने होटल ब्लू स्टार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहीं।
सम्मेलन को सेंबढा विधायक घनश्याम सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नाहर सिंह यादव, कांग्रेस प्रत्याशी देबाशीष, पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, कांग्रेस नेता मुरारीलाल गुप्ता, कांग्रेस नेता गुरुदेव शरण गुप्ता, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सत्येंद्र खरे ने भी सम्बोधित किया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन सेंबढा जनपद उपाध्यक्ष एवं युवा नेता केशव सिंह यादव द्वारा आयोजित किया गया था।