दतिया। इंदरगढ़ पुलिस ने कई वर्षो से फरार चल रहा स्थायी वारंटी एवं ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने स्थाई वारंटी संजीव यादव पुत्र जसवंत यादव निवासी लक्ष्मणपुरा को गिरफ्तार किया है। थाना इंदरगढ़ पुलिस ने आज 27 अप्रैल को स्थायी वारंटी संजीव यादव को मुखबिर की सूचना पर उसके ग्राम लक्ष्मणपुरा से गिरफ्तार किया है। फरारी बदमाश कई सालों से फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा इसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।
पुलिस को 2 केसो में तलाश थी। जिसमे अपराध क्रमांक 355/17 धारा 147,294,341,308,506 एवं अपराध क्रमांक 136/19 धारा 195 A में तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक डी कल्याण चक्रवर्ती, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला के निर्देश पर इंदरगढ़ टीआई विजय सिंह तोमर, सब इंस्पेक्टर साधना कुशवाह की कार्यवाही।