लोकसभा प्रभारी दामोदर सिंह यादव का तूफानी जनसम्पर्क : कांग्रेस प्रत्याशी देवाशीष जरारिया के समर्थन में ली नुक्कड़ सभाये
————————————-
दतिया। मध्यप्रदेश की भिंड दतिया संसदीय लोकसभा सीट पर चुनाव की तिथि ज्यो ज्यो नजदीक आती जा रही है, त्यों त्यों नेताओ का अपनी पार्टी प्रत्याशी के लिए जनता का समर्थन जुटाना एवं जनसम्पर्क अभियान और तेज होता जा रहा है। जनसम्पर्क अभियान को ध्यान में रखते हुये कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता एवं स्टार प्रचारक, टीकमगढ़ व भिंड दतिया लोकसभा प्रभारी क्रांतिकारी किसान नेता की छवि के धनी दामोदर सिंह यादव का दतिया जिले में तूफानी जनसम्पर्क किया। दामोदर सिंह यादव ने अपने सेकड़ो समर्थकों के साथ दतिया जिले ग्राम रिछारी, तुगलक का डेरा,मुरेरा, महेवा,सिनावल,सेवनी, सुनार एवं भदूमरा मे जतना के बीच पहुँकर जनसम्पर्क किया एवं जतना से कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील की। जनसम्पर्क अभियान के साथ दामोदर सिंह यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी देवाशीष जरारिया के समर्थन में ग्रामो में नुक्कड़ सभाओं को भी सम्बोधित किया। किसानों को सम्बोधित करते हुये दामोदर सिंह यादव ने कहा कि आप पोलिंग वूथो पर जाकर कांग्रेस का वतन दबाए उसके बाद कांग्रेस पार्टी अभी लोगो के साथ न्याय करेगी। कांग्रेस स्टार प्रचारक व लोकसभा प्रभारी दामोदर सिंह यादव का जगह जगह हार फूल मालाओं से स्वागत किया गया एवं फलों से तुलादान किया गया। इस दौरान कॉग्रेस के बरिष्ठ नेता रामकिशोर यादव, नगर उपाध्यक्ष युवा नेता नाजिम खान, ब्लॉक अध्यक्ष अमित राजपूत, युवा नेता शिवपाल यादव, मेजर यादव सहित कई नेतागण उपस्थित रहे।