दतिया। नौतपा के चलते जिले का तापमान लोगों के जीवन को बेहाल कर रहा है। दतिया जिले में आसमान से आग बरस रही है। मौसमी तापमान दिनों दिन बढ़ रहा है। इस भीषण गर्मी के मौसम लोग काफी परेशान हो रहे। अभी नौ तपा चल रहे है। जिसका अच्छा खासा असर देखने को मिल रहा है। नौ तपों के चलते मौसम लोगों पर कहर बनकर बरस रहा। लगता इसबार के नौ तपा अपना जलबा अंतिम दिन तक दिखा सकते है। नौतपा का असर के चलते आसमान से बरस रही आग से आज का दतिया में अधिकतम तापमान 45.5 तक पहुँच गया। इसबार तापमान अपना कई सालों का सालो का रिकार्ड तोड़ सकता है। नौतपा के पांचवे दिन 45.5 डिग्री दर्ज किया गया है। भीषण गर्मी से लोग बेहाल है सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है।