दतिया। (रामजी राय ब्यूरोचीफ, RBnewsindia दतिया) अपराधों में निरंतर बढ़ोतरी जिले में देखने को मिल रही है। दो तीन दिन पहले सेंवढ़ा नगर में माँ बेटे की हत्या उसके बाद एक युवक की कमरे मिली लाश और अब दतिया जिले के भांडेर थानांतर्गत भाण्डेर के सिकन्दरपुर में नव विवाहिता युवती को देर रात हमलावर ने गोली मारी। घटना तकरीबन रात ढाई बजे की है। घटना स्थल भाण्डेर नगर के सिकन्दरपुर मुहल्ले में युवती के घर का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात ढाई बजे घर में घुसकर हमलावर ने नव विवाहिता के सिर में गोलीमारी है। जिस कारण युवती की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए युवती के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतिका का नाम श्रीमती प्रियंका पत्नी दीपक साहू उम्र 19 साल निवासी एकता नगर उनाव रोड दतिया है। प्रियंका की शादी 28 मई 2019 को हुई थी। यह अपने मायके में अपने पिता कमलेश साहू घर आई हुई थी। अभी हत्या और हत्यारोपियों का सुराग नही लगा है पुलिस जांच में जुटी है। मृतिका प्रियंका के परिजनों के अनुसार गोलू यादव पर हत्या करने शक जाहिर किया है।