महिला बाल विकास विभाग लिपिक वर्गीय कर्मचारी विकास गुप्ता को नही मिला एक साल से वेतन
————————————-
दतिया। दतिया जिले के महिला बाल विकास विभाग ने पदस्थ सहायक वर्ग 3 लिपिक वर्गीय कर्मचारी विकास कुमार गुप्ता को 1 साल से वेतन नहीं मिला है। जिसकी शिकायत सहायक वर्ग 3 विकास कुमार गुप्ता ने मंगलवार की जनसुनवाई में कलेक्टर के नाम आवेदन के माध्यम से की है। वही वेतन निकालने के एवज में दस हजार रुपये नही पर लेखपाल द्वारा बाबू को जान से मारने की धमकी दी गई है। सहायक वर्ग 3 कर्मचारी विकास कुमार गुप्ता महिला बाल विकास में पदस्थ है। जहां पीड़ित कर्मचारी की लगभग 1 साल से वेतन अकारण रोकी गई है और कर्मचारी द्वारा जब वेतन निकालने का अनुरोध किया जाता है तो कर्मचारी को विभाग के अधिकारियों द्वारा परेशान किया जाता है और वेतन निकालने के एवज में कर्मचारी विकास कुमार गुप्ता से रुपयों की मांग की जाती है। जब कर्मचारी द्वारा वेतन निकालने के एवज में रुपए देने में असमर्थता जाहिर की जाती है तो विभागीय अधिकारी द्वारा जान से मारने की धमकी दी जाती है। सहायक वर्ग 3 कर्मचारी विकास कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार के दिन वह जिला महिला बाल विकास कार्यालय में अपने वेतन हेतु गुहार लगाने के लिए गया था जहां लेखपाल के पद पर पदस्थ रवि उपाध्याय से 1 साल का वेतन निकालने का अनुरोध किया गया, जिस पर रवि उपाध्याय द्वारा विकास कुमार गुप्ता से वेतन के लिये दस हजार रुपयों की मांग की गई। विकास कुमार गुप्ता द्वारा रुपय देने गई तो रवि उपाध्याय ने वेतन निकालने से इनकार कर दिया और हड़काते हुये विकास कुमार गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित कर्मचारी विकास कुमार गुप्ता ने बताया कि 1 साल का वेतन ना मिलने से वह और उसका परिवार बड़ी आर्थिक स्थिति से एवं परेशानियों से गुजर रहा है और हर रोज उसको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आवेदन के माध्यम से विकास कुमार गुप्ता ने कलेक्टर से वेतन निकलवाये जाने का अनुरोध किया है एवं धमकी देने वाले लेखपाल रवि उपाध्याय पर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।