दतिया से हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया सम्मान समारोह में भाग
दतिया। (रामजीशरण राय, ब्यूरो चीफ RB न्यूज इंडिया दतिया) भोपाल में हुआ मुख्यमंत्री कमलनाथ का सम्मान। मध्यप्रदेश में OBC को 27 प्रतिशत आरक्षण देने पर हुआ सम्मान। दलित पिछड़ा वर्ग अधिकार मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दामोदर सिंह यादव के नेतृत्व में हुआ सम्मान। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव, सचिन यादव, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटैल, लाखन सिंह यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कावरे, अपैक्स बैंक के चैयरमैन अशोक सिंह, विधायक बैजनाथ कुशवाहा, विधायक कुणाल चौधरी, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने की कार्यक्रम में शिरकत। दतिया से पहुंचे हजारों कार्यकर्ता हुए कार्यक्रम में शामिल।