भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा इसी सप्ताह हो सकती है। जानकारी के अनुसार चार नाम फाइनल कर लिए गए हैं इन चार नामों में एक महिला नेता का भी नाम शामिल है। मुख्यमंत्री कमलनाथ अभी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं और उन्होंने हाल ही में दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात भी की थी। इस सप्ताह पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। मध्य प्रदेश के प्रभारी और कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में कमलनाथ सरकार के दो मौजूदा मंत्री और पार्टी के दो वरिष्ठ नेता शामिल हैं इनमें से एक महिला नेता भी है।
सिंधिया का नाम इस रेस में नहीं
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन, प्रदेश के वन मंत्री उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री राम निवास रावत और महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और मध्यप्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता शोभा ओझा का नाम शामिल हैं: ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम यह रेज नहीं है। सीएम कमलनाथ प्रदेश अध्यक्ष के लिए आदिवासी चेहरा चाहते हैं। मप्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा आदिवासी इलाके में जीत दर्ज की थी जबकि लोकसभा में पार्टी आदिवासी इलाकों में एक भी सीट नहीं मिली थी। ऐसे में कमलनाथ आदिवासियों की नाराजगी दूर करने के लिए आदिवासी चेहरे पर सख्ती लगाना चाहते हैं।