दतिया। (रामजीशरण राय ब्यूरोचीफ, RB न्यूज इंडिया दतिया) जनहित के मुद्दों पर प्रदेश की कांग्र्रेस सरकार को जागने के लिये भाजपा ने जिला किला चौक से रैली निकाली जिला मुख्यालय पर घंटानाद संख बजाकर आंदोलन किया।
वही कांग्रेस ने पूर्व पंद्रह साल की भाजपा सरकार को किला चौक पर ढोल बजाकर पूर्व में किये भाजपा की शिवराज सरकार बंटाधार कार्यकाल को जमकर कोसा।
इस अवसर पर भाजपा से जयभान सिंह पवैया सांसद श्रीमती संध्या राय, सुकर्ण मिश्रा भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया, नगर मंडल अध्यक्ष गोविंद ज्ञानानी अशोक दातरे, भगवान सिंह कुशवाह, कालीचरण कुशवाह, पंकज शुक्ला, हरिशंकर सेन, राजू त्यागी, विजय झंडा गुरु ,दीपक बेलपत्री, मुकेश बेड़र, प्रवीण मिश्रा, सेवड़ा भांडेर नगर पालिका अध्यक्ष बल्ले रावत नगर पालिका अध्यक्ष धीरज मारें गौरव पटेल, अंकित शर्मा, जोली शुक्ला, जीतू कमरिया, मुकेश यादव, सतीश यादव, आनंद पाठक, आकाश भार्गव, सत्यम पंडा, अरुण तिवारी, अनु चौधरी, हरिओम यादव, संतोष कटारे, राकेश मुखरिया काफी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
वहीं जिला काँग्रेस कमेटी के आव्हान पर प्रदेश में वर्तमान समस्याओं के लिए पिछले भाजपा की सरकार और घोषणा वीर को बताया जिम्मेदार। बेरोजगारी के लिए केन्द्र की मोदी सरकार को बताया दोषी। जमकर कोसते हुए वर्तमान कमलनाथ सरकार की अब तक कि उपलब्धियों को गिनाया। कांग्रेस ने ढोल बजाकर किए भाजपा के भ्रष्टाचार उजागर। दतिया आए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस। कमलनाथ सरकार की गिनाई उपलब्धियां। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नाहर सिंह यादव, महिला कमेटी जिलाध्यक्ष गुड्डी जाटव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपेन्द्र पुरोहित, जितेन्द्र पठारी, मंजूलता प्रजापति, स्वामीशरण कुशवाहा, केपी यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।