सामाजिक गतिविधियों में सदैव सहयोगी रहेंगे – जितेन्द्र ठाकुर
जेल स्टाफ व बंदियों ने की जेल परिसर की सफाई
दतिया। जिला जेल में सजायाफ्ता बन्दी भगवतशरण कुशवाहा पुत्र मोहन लाल निवासी बागपुरा थाना भांडेर की आयुध अधिनियम की धारा 25(1-बी) (बी) के तहत 1 वर्ष की कठोर की सजा पूर्ण होने के उपरांत जुर्माने की 1000/- राशि न भर पाने 26 दिसम्बर 2018 से बंदी हैं।
शासन व जेल मुख्यालय के निर्देशन में गांधी जयंती के अवसर पर बंदियों की सजा में छूट प्रदान करने के परिपालन में उक्त प्रकरण की सूचना जिला जेल में पदस्थ जेलर सुश्री ममता गौतम नार्वे ने जिला जेल में नियुक्त पीएलव्ही रामजीशरण राय को दी गई।
जिला जेल में नियुक्त पीएलव्ही रामजीशरण राय ने उक्त राशि के सहयोग के लिए सूचना जितेन्द्र सिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष सरपंच संघ व प्रदेश सचिव कांग्रेस को दी तो श्री ठाकुर ने सहर्ष स्वीकृति देते हुए राशि जमा करने की सहमति जताई।
जिला जेल में गांधी जयंती के अवसर पर शासन व जेल प्रशासन के निर्देशन में राष्ट्रपिता गांधीजी की प्रतिमा पर जितेंद्र सिंह ठाकुर ने दीप प्रज्वलन कर पुष्पहार अर्पित कर जेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया और बन्दी भगवतशरण कुशवाहा को माल्यार्पण कर रिहा की प्रक्रिया पर बधाई दी।श्री ठाकुर ने सामाजिक गतिविधियों में सदैव सहयोग करने की मंशा जाहिर की। भगवतशरण ने भी गांधी जी की पूजा अर्चना करते हुए अहिंसा के मार्ग पर चलने की शपथ ली।
समाजसेवी मुकेशकुमार शर्मा ने जेलर सुश्री ममता गौतम का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। तदोपरांत जुर्माने राशि जमा कर रिहाई की प्रक्रिया हेतु कार्यवाही की गई। आगामी 3 दिवस तक भगवतशरण को गांधी जी के प्रेरणादायी संदेश सुनने व उनके साहित्य का वाचन व स्वध्ययन किया जावेगा उसके बाद 5 अक्टूबर को विधिवत रिहाई होगी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में मीडिया साथी रविन्द्र कुशवाहा, अनिल रजक, रोशन शुक्ला, मनीष सेंन, गोस्वामी, सिसौदिया, अनुराग बुन्देला व अन्य के साथ ही ज्ञान सिंह, रामप्रवेश, पंकज शर्मा, विक्रम सिंह, रतीराम आदि उपस्थित रहे। जेल प्रशासन के विष्णु तोमर, उमाकांत लोहिया व अन्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला जेल में नियुक्त पीएलव्ही व समाजसेवी रामजीशरण राय ने दी।