*ऐतिहासिक कलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ का श्रीगणेश*
मेहगॉव-अखिल विश्व शान्ति कुन्ज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ हेतु आज 5000कलशो के साथ ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली गई, इस कलश यात्रा मे आज 5000 महिलाओं ने पीताम्बरी वस्त्र पहन कर और सर पर कलश रखे कर सिरकत की• आज यह ऐतिहासिक कलश यात्रा सरस्वती माध्यमिक विद्यालय मेहगॉव से प्रारंभ हुई, और यज्ञ स्थल अशोक भारद्वाज जी के निवास स्थल तक पहुची, यह यात्रा अवतक की सबसे ऐतिहासिक कलश यात्रा है, जिसमे सरस्वति स्कूल से लेकर यज्ञ स्थल अशोक भारद्वाज को निवास स्थल तक 2 किलोमीटर की कतार लगी रही,
इस दौरान नगर वासियों ने द्वार द्वार पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, तो किसी ने फलाहार और शरवत-पानी से यात्रा मे सम्मिलित महिलाओं और पुरूषो का स्वागत किया,
लोक कल्यार्थ किये जा रहे इस भव्य आयोजन को लिए क्षेत्र वासियों का उत्साह देखने लायक था, सच्ची श्रृद्धा और भक्ति का अनूँठा संगम है यह यज्ञ, इस हेतु अशोक भारद्वाज जी द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है, उन्होने अपने अथक प्रयास और सच्ची श्रृद्धा भावना के साथ गॉव गॉव और नगर नगर जाकर लोगो को इस भव्य और ऐतिहासिक महायज्ञ का साक्षी वनने का अह्वान किया,
कल से प्रज्वलित होगी आध्यात्मिक ज्ञान ज्योति…….इस दिव्य महायज्ञ का प्रारंभ कल से होगा, महायज्ञ के प्रारंभ के साथ ही कल से ज्ञान रूपी गंगा कल से सम्पूर्ण क्षेत्र मे प्रवाहित होगी, इस आध्यात्मिक ज्ञान गंगा मे स्नान करने से लोगो को ह्रदय मे व्याप्त समस्त बुराईयों का नाश हो जायेगा, उन्हें मानसिक शान्ति प्रदान होगी,
आपसी मन मुटाव दूर होंगे, और ह्रदयों मे प्रेम का प्रवाह होगा