दतिया। दतिया जिले के ब्लॉक शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश झा को अब झटके पर झटके लगने शुरू हो गए हैं। दतिया शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश झा पर शारीरिक शोषण और 17 लाख हड़पने का मामला,
सुरेश झा पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी और एस सी एस टी का मामला दर्ज,
एडी एस पी आर डी प्रजापति ने की थी शिकायत की जांच,
कोतवाली थाने में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश झा पर मामला दर्ज।
आज शनिवार के दिन महिला द्वारा लगाए गए शोषण के आरोपों पर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है तो वही जिला कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस पार्टी से प्राप्त दूरभाष पर निर्देशों पर दतिया जिले की कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। यानी कि सीधे तौर पर कांग्रेस पार्टी से निलंबित किए जा चुके है। जिला कांग्रेस कमेटी के निलंबित आदेश में बताया गया है कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 24 घंटे में अपना स्पष्टीकरण देने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके संदर्भ में आज दिनांक तक उनका स्पष्टीकरण अप्राप्त है। जिसके चलते जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नाहर सिंह यादव ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस ने कार्रवाई की है।
दो तरफा कार्यवाही होने से शहर अध्यक्ष सुरेश झा का राजनैतिक करियर चौपट होने की कगार पर देखा जा रहा है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश झा को झटके पे झटका : पार्टी सदस्यता से निलंबित
————————————-
दतिया। दतिया जिले के ब्लॉक शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश झा को अब झटके पर झटके लगने शुरू हो गए हैं। आज शनिवार के दिन महिला द्वारा लगाए गए शोषण के आरोपों पर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है तो वही जिला कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस पार्टी से प्राप्त दूरभाष पर निर्देशों पर दतिया जिले की कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। यानी कि सीधे तौर पर कांग्रेस पार्टी से निलंबित किए जा चुके है। जिला कांग्रेस कमेटी के निलंबित आदेश में बताया गया है कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 24 घंटे में अपना स्पष्टीकरण देने हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके संदर्भ में आज दिनांक तक उनका स्पष्टीकरण अप्राप्त है। जिसके चलते जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नाहर सिंह यादव ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस ने कार्रवाई की है। दो तरफा कार्यवाही होने से शहर अध्यक्ष सुरेश झा का राजनैतिक करियर चौपट हो गया है।