राष्ट्रीय बाल सप्ताह के उपलक्ष में:
बाल अधिकार जागरूकता शिविर आयोजित
पाठ्यक्रम के साथ अधिकार ज्ञान आवश्यक – प्रवेश मिश्रा
दतिया। बच्चों को सुरक्षित परिवेश मुहैया हो सके वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय बाल सप्ताह के उपलक्ष में जिला बाल अधिकार मंच (डीसीआरएफ/सीआरओ) व स्वदेश ग्रामोत्थान समिति दतिया के संयुक्त तत्वावधान में मिश्रा कोचिंग इंस्टीट्यूट दतिया में बाल अधिकार जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
आयोजित समारोह में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लिए गए निर्णयों के तहत केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा बच्चों के अधिकार संरक्षण के लिए कानून व नियमों का निर्माण व क्रियान्वयन के साथ ही समय समय पर आवश्यकतानुसार संसोधन करने प्रयास जारी हैं। इसी तारतम्य में शिक्षा का अधिकार अधिनियम, लैंगिक हिंसा से बालकों के संरक्षण अधिनियम व किशोर न्याय अधिनियमों क्रियान्वयन किया जा रहा है इन अधिनियमों की व्यापक जानकारी देते हुए बालमित्र व स्वदेश संस्था संचालक रामजीशरण राय ने उन्मुख किया। श्री राय ने बताया कि बाल अधिकार संरक्षण व बाल सुरक्षित समाज निर्माण करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
इंस्टिट्यूट संचालक प्रवेश मिश्रा ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों को पाठ्यक्रम के साथ अधिकार ज्ञान आवश्यक है तभी सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यक्रम का संचालन पूजा शर्मा ने किया। अंत मे शिक्षक पूजा दांगी ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सदस्य डीसीआरएफ सरदार सिंह गुर्जर ने 1098 चाइल्ड लाइन की जानकारी दी। सदस्य डीसीआरएफ बलवीर पांचाल ने स्कूल फोरम के बारे में बताया। दीक्षा लिटौरिया ने गुड टच बैड टच के बारे में बताया। कार्यक्रम में कोचिंग के छात्र-छात्राओं में अंकुश दांगी, रक्षा दांगी, आयुष राय, अंकित यादव, आदित्य यादव, अभिषेक दांगी, सृष्टि यादव, कृष्णकांत दांगी, मुकुल शर्मा, कृष तिवारी, प्रांशुल गुर्जर, ब्रजराज कमरिया, अभय दांगी, पीयूष राय उपस्थित रहे। उक्त जानकारी अभियान सदस्य अशोक शाक्य ने दी।