औरैया। बीती रात्रि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के लिए नाम घोषित कर दिये गये। औरैया में श्रीराम मिश्रा को नेतृत्व ने संगठन की जिम्मेदारी दी है। देर रात्रि उनके नाम की घोषणा किये जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ उनके ग्राम रूदौली पहुॅचकर उनका स्वागत किया।
रूदौली ग्राम में रात्रि दो बजे तक और प्रातः से ही भाजपा कार्यकर्ताओं का मेला लगा रहा। हर कोई नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को पुष्पमाला पहनाना व मिठाई खिलाकर मुॅह मीठा कराने की होड़ लगी रही। इस दौरान फोटो खिंचाने व सेल्फी की चाह भी भाजपा नेताओं में खासी दिखी। ज्ञात हो कि श्रीराम मिश्रा लम्बे अर्से से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय राजनैतिक भूमिका का निर्वहन करते रहे है। उनकी नीति ‘‘प्रथम राष्ट्र फिर संगठन’’ के लोग कायल है। अपने राजनैतिक जीवन में उन्होनें कभी भी अपने सिद्वाॅतों से समझौता नहीं किया और निर्विवाद रूप से नेतृत्व द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन किया। अपनी वाकपटुता व मिलनसार स्वभाव के चलते वह अपने कार्यकर्ताओं व नेतृत्व में सभी के प्रिय बने रहे और निर्विवाद रहे। आपको बताते चले कि उन्होनें 1990 मण्डल महामंत्री, औरैया देहात के रूप में अपनी राजनैतिक जीवन का प्रारम्भ किया था। जिसके बाद उत्तरोत्तर राजनीति में बुलन्दी की ओर अग्रसर बने रहे। वर्ष 1991 उन्हें कृषि मण्डी समिति औरैया का निदेशक बनाया गया। वर्ष 1992 मण्डल उपाध्यक्ष औरैया देहात के रूप में संगठन को अपनी सेवायें देते रहे। वर्ष 1995 में अपने ग्राम रूदौली के ग्राम प्रधान निर्वाचित होकर राजनैतिक जीवन को मजबूती प्रदान की। श्री मिश्रा वर्ष 1997 में पुनः मण्डल अध्यक्ष औरैया देहात बनाये गये। वर्ष 1999 में उनकी राजनैतिक क्षमताओं को देखते हुये संगठन में उन्हें जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया। वर्ष 2004 में जिला कार्यसमिति सदस्य रहते हुये उन्हें मण्डल प्रभारी, औरैया देहात का दायित्व संगठन द्वारा दिया गया। संगठन में उनकी गहरी निष्ठा को देखते हुये नेतृत्व द्वारा वर्ष 2006 में उन्हें सहकारिता प्रकोष्ठ, औरैया की कमान सौंपी और उन्हें अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वर्ष 2008 में जिला कार्य समिति में जिला कोषाध्यक्ष चुने गये। इसी वर्ष उन्हें विधान सभा दिबियापुर का प्रभारी बनाया गया। वर्ष 2009 मंे उनकी राजनैतिक सूझबूझ को देखते हुय संगठन ने लोकसभा निर्वाचन के लिए चुनाव संयोजक दिबियापुर विधान सभा का बनाया। वह पहली बार वर्ष 2010 मंे जिला महामंत्री औरैया बनाये गये और तब से निरन्तर आज तक इस पद को सुशोभित करते रहे। इस दौरान उनकी क्षमताआंे को देखते हुये संगठन ने वर्ष 2010 में उन्हें विधान सभा दिबियापुर का प्रभारी बनाया। इसके बाद वर्ष 2012 में चुुनाव संयोजक विधान सभा दिबियापुर, बनाया गया। इसी वर्ष सगंठन में जिला सदस्यता प्रमुख के दायित्व का भी निर्वहन किया। वर्ष 2013 में वह दूसरी बार जिला महामंत्री चुने गये। वर्ष 2014 में संगठन ने उन्हें लोकसभा निर्वाचन के लिए चुनाव प्रभारी विधान सभा औरैया मनोनीत किया। वर्ष 2015 में जिला पंचायत चुनाव में जिला संयोजक बनाये गये। वर्ष 2016 में अपनी अद्वितीय राजनैतिक प्रतिभा का लोहा मनवा चुके श्रीराम मिश्रा को भाजपा संगठन में तीसरी बार जिला महामंत्री की कमान सौंपी। वर्ष 2017 में विधान सभा निर्वाचन के समय उन्हें विधान सभा दिबियापुर का चुनाव संयोजक बनाया गया। इसी वर्ष 2017 में होने वाले निकाय चुनाव के लिए नेतृत्व ने उनके ऊपर विश्वास करते हुये जिला समन्वयक मनोनीत किया था। संगठन के प्रति इनकी निष्ठा, गहन राजनैतिक सूझ-बूझ, ईमानदार व निर्विवाद छवि के चलते प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें जिले की बागडोर सौंपते हुये जनपद के 10 वें जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी।
अपने जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद श्रीराम मिश्रा ने संगठन का व नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुये कहा कि जिस प्रकार आज तक मैं निष्ठापूर्वक नेतृत्व द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करता रहा हूॅ, आगे भी पूर्ण क्षमता के साथ अपने पद का निर्वहन करता रहूॅगा।
उनके जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर मा0 संासद प्रो डा रामशंकर कठेरिया, भूपेश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह, निर्वतमान जिलाध्यक्ष गीता शाक्य, कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह रापजूत, विधायक औरैया रमेश दिवाकर, विधायक विधूना विनय शाक्य, सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।