जिम्मेदार अधिकारी व सेवाप्रदाताओं से सतत सम्पर्क जरूरी – वीरेन्द्र शर्मा
दतिया। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस 2019 के उपलक्ष में मातृत्व स्वास्थ्य हकदारी अभियान मध्यप्रदेश जिला इकाई दतिया के तत्वावधान में मातृत्व स्वास्थ्य अधिकारों पर मीडिया संवाद का आयोजन सभागार, मेटरनिटी बिंग जिला चिकित्सालय में किया गया।
आयोजित मीडिया संवाद में मुख्य अतिथि शैलेन्द्र बुंन्देला अध्यक्ष जर्निलस्ट यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेन्द्र शर्मा ने की।
कार्यक्रम में संचालन करते हुए सरदार सिंह गुर्जर ने मातृत्व स्वास्थ्य हकदारी अभियान के बारे में जानकारी दी। राज्य समन्वय समिति सदस्य रामजीशरण राय ने अभियान के तहत नसबंदी शिविरों के अवलोकन संबंधी जानकारी देते हुए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्रदत्त दिशा निर्देशों पर प्रस्तुतिकरण किया गया। उन्होंने बताया कि भारत प्राप्त आकडों के अनुसार में प्रति घंटा 5 महिलाओं की प्रसव के दौरान मृत्यु हो जाती है। वैश्विक स्तर पर प्रसव के दौरान होने वाली मृत्यु का 17 प्रतिशत भारतीय योगदान है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार होने वाली इन मृत्यु को 90 प्रतिशत रोक जा सकता है।
मीडिया संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री बुंन्देला ने कहा कि क्षेत्रीय मानवाधिकार संरक्षण में सभी की भूमिका आवश्यक है। इसके लिए हमें समुदाय को जागरूक करते हुए अधिकार हनन के मुद्दों पर आवाज उठा चाहिए।
अध्यक्षता कर रहे श्री वीरेन्द्र शर्मा ने मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिम्मेदार अधिकारी व सेवाप्रदाताओं से सतत सम्पर्क जरूरी है।
अभियान सदस्य अशोक शाक्य ने क्षतिपूर्ति योजना की जानकारी दी। वहीं पीयूष राय ने अभियान के तहत स्वास्थ्य सेवाओं की समुदाय आधारित निगरानी के आँकड़े प्रस्तुत किए। बलवीर पाँचाल ने मातृत्व स्वास्थ्य व उसके चरण स्पष्ट करते हुए बताया कि हमें जच्चा और बच्चा स्वस्थ्य रखने हेतु गर्भावस्था से प्रसव उपरांत देखभाल तक प्राप्त होने वाली समस्त सेवाओं और सुविधाओं को समय पर लेना होगा।
संवाद कार्यक्रम में पत्रकार ओपी साहू आयरन गोली की उपलब्धता सतत न होने की बात कही। वहीं सतीश सिहारे ने एमसीपी कार्ड न होने से महिलाओं को संचालित योजनाओं से बंचित रहने पर चिंता व्यक्त की। मीडिया कर्मी दीपक शर्मा व राजेंद्र पटवा, रोशन शुक्ला, रामू प्रजापति रविदीप लिटौरिया आदि ने अभियान की जिला इकाई में सदस्य बनने की सहमति जताते हुए मातृत्व स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी समय समय पर मुहैया कराने की बात कही। संवाद में पत्रकार साथियों ने जिले में गत वर्ष घटित हुए मातृ मत्यु व शिशु मृत्यु पर चर्चा करते हुए कारणों का पता लगाने व जिम्मेदारों पर उचित व प्रभावी कार्यवाही कराने के प्रयासों पर जोर दिया।
अंत में वरिष्ठ दीपक शर्मा व राजेन्द्र पटवा ने सभी को मानव अधिकार संरक्षण हेतु शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला इकाई सदस्य व मीडिया साथी उपस्थित रहे अपने अपने अनुभव सांझ किए। उक्त जानकारी अभियान सदस्य बबीता ने दी।
सादर प्रकाशनार्थ।
भवदीय
रामजीशरण राय
मातृत्व स्वास्थ्य हकदारी अभियान मध्यप्रदेश