
दतिया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुरारी लाल गुप्ता हरी झंडी दिखाकर कांग्रेस की दिल्ली रैली में सम्मिलित होने के लिए बसों को रवाना किया।
14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के आव्हान पर होने जा रही भारत बचाओ रैली के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बसों से रवाना किया। श्री गुप्ता ने आज पीताम्बरा पीठ के उत्तर द्वार से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्री गुप्ता कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार के विरोध में होने जा रही यह दिल्ली रैली ऐतिहासिक होगी।
इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव मुरारी गुप्ता के साथ कांग्रेस अजा विभाग के अध्यक्ष ब्रजलाल केन, रामदास उत्साही, वासुदेव सिंह सरपंच, पुष्पराज सिंह राजपूत, मुकेश यादव, चन्दन यादव, मुन्ना गोस्वामी, संतोष पाल, मनोज श्रीवास्तव सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित रहे।