
दतिया। कलेक्टर के जिला चिकित्सालय में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप। आज आधी रात 2 बजे जिला अस्पताल पहुँचे कलेक्टर तो ड्यूटी रूम में सोते मिले डॉक्टर व स्टाफ। कलेक्टर को देख हड़भड़ा कर नींद से उठे डॉक्टर व वार्डो में आराम फरमाती नर्से।
जिला अस्पताल में आधी रात 2 बजे कलेक्टर रोहित सिंह अचानक मरीजो का हाल चाल जानने जिला चिकित्सालय पहुँच गए।जहाँ मरीजो से रूबरू होकर कलेक्टर ने उनका हाल चाल पूछा। वहीं कलेक्टर रोहित सिंह व एसडीएम वीरेंद्र सिंह।ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। जहाँ वार्डो में सिस्टर अपने अपने ड्यूटी कमरों के गेट लगाकर सोती मिली। वही जब अस्पताल गार्ड ने सिस्टरो के कमरे की कुंडी बजायी तो कोई भी सिस्टर से नींद का मोह नही छोड़ पाई।
मेटरनिटी के बाहर जब कलेक्टर ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को गार्ड से बुलवाया तो करीब 20 मिनिट बाद अंदर से डॉक्टर बहार हड़भड़ाते हुए आ पाई।मेटरनिटी विंग में ड्यूटी बोर्ड पर किसी दूसरे डॉक्टर का नाम व ड्यूटी कोई और डॉक्टर करते देख कलेक्टर रोहित सिंह जी ने नाराजगी जताते हुए डॉक्टर से सही नाम लिखने की हिदायत दी।
अस्पताल परिसर में मेल बार्ड में लाइट नहीं जलती देख भड़के कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को तुरंत अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।व सभी बार्डों के बहार व एमरजेंसी ट्रामा सेंटर में डॉक्टर डयूटी चार्ट लगाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी सीनियर सिटीजन वार्डों में रूम हीटर लगाने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अस्पताल में इन जगहों का किया निरीक्षण👇
कलेक्टर रोहित सिंह ने मेटरनिटी विंग, मेल वार्ड सर्जिकल वार्ड, ट्रामा सेंटर, एमरजेंसी वार्ड, अस्पताल की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण।