गोरमी।नागरिकता कानून संसोधन एक्ट के समर्थन में घर घर संपर्क अभियान चलाने के लिये भाजपा मंडल गोरमी की बैठक का आयोजन मेहगांव रोड स्थित विवेकानंद एकेडमी स्कूल में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष एबम घर घर संपर्क अभियान के जिला प्रभारी संजीव कांकर एबम बिसेष अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष के पी सिंह भदौरिया जिला सह प्रभारी अजीत सिंह विधानसभा प्रभारी गुरुदेव नरवरिया नीरज शर्मा आदि उपस्थित थे।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक ने की।इस अबसर पर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी संजीव कांकर ने कहा की हम सब कार्यकर्ताओ को गाँव गाँव घर घर जाकर नागरिकता संसोधन कानून के बारे में आम जन को समझाना है ये कानून किसी की सदस्यता लेने का नही सदस्यता देने का कानून है खासकर जो अल्पसंख्यक मुस्लिम देशों में धार्मिक प्रताड़ना का शिकार है लेकिन हमारे देश मे कुछ पार्टियां आमजन को भड़काने का काम केवल अपने वोटबैंक की बजह से कर रही है जिसे भाजपा कार्यकर्ता कभी सफल नही होने देंगे।इसके लिये ही हम सब कार्यकर्ताओ को घर घर जाना है ये अभियान 5 जनवरी से 10 जनवरी तक चलेगा। इस अबसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष के पी सिंह भदौरिया ओर गुरुदेव नरवरिया ने भी नागरिकता विधयेक के समर्थन में अपने बिचार रखे।बैठक का संचालन मंडल प्रभारी निर्मल आर्य ने एबम अंत मे आभार प्रगट अरविंद वर्मा ने किया।बैठक के प्रारम्भ में अतिथियों का स्वागत सुमेर यादव ने किया। मुख्य रूप से जगदीश सोनीमुंशी लाल भटेले रामजीलाल थापक जयसिंह गुर्जर सुमेर यादव विनोद यादव धुर्व शर्मा भदौरिया दिनेश यादव राधे श्याम नरवरिया ओमकार यादव राजेन्द सरपंच सुभाष बरुआ सामन्त यादव सुनील सोनी सुरेश सोनी उज्जल कटारे रविन्द्र यादव बॉबी जैन संतोष यादव बीटू यादव विनोद यादव आदि उपस्थित थे