हिन्दू हृदय सम्राट, नाथ संप्रदाय के सबसे बड़े केंद्र गोरक्षनाथ पीठ मंदिर ,गोरखपुर के मुख्य महंत, हिन्दू युवा वाहिनी संगठन के मुख्यसंरक्षक योगी आदित्यनाथ महाराज के 48 वें जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर, 5 जून को हिन्दू युवा वाहिनी की महिला प्रकोष्ठ द्वारा मऊ चुंगी स्थित आसरा गौ सेवा केंद्र जो लगातार 12 वर्षों से गौ सेवा ,गौ रक्षा और गौ सम्बर्धन के लिए निःस्वार्थ भाव से संचालित हो रहा है, में जाकर बीमार और घायल अवस्था मे, सेवा केंद्र लाई गई गौ माताओं को भोजन करवाकर योगी जी का जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।
महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती अंजलि अग्रवाल ने बताया कि योगी आदित्यनाथ जी महाराज भारतीय संत परंपरा के ऐसे संत हैं, जो शास्त्रों के साथ साथ शस्त्र रखने और आवश्यकता अनुसार उपयोग करने की विचार धारा रखते हैं। योगी जी संत के साथ साथ एक योग्य प्रशासक भी हैं, जो लगातार 3 वर्षों से देश के सबसे चहेते मुख्यमंत्री बने हुए हैं। और परम गौ सेवक एवं गौ भक्त होने के साथ साथ पर्यावरण प्रेमी भी हैं। इसलिए आज उनके जन्मदिवस के शुभ अवसर और गौ सेवा केंद्र आकर गौ माताओं को हरी घांस खिलाकर पूज्य महाराज जी का जन्मदिवस मनाया एवं पर्यावरण दिवस मनाया।
श्री मति अंजलि अग्रवाल के अनुसार गौ वंश यदि सुरक्षित है, तो पर्यावरण भी सुरक्षित है। जब जब इस धरती पर गौमाता पर अत्याचार हुआ है, हम समस्त पृथ्वी वासियों को इसका बहुत बड़ा दंड भुगतना पड़ा है। कोरोना जैसी महामारी का आने के कारणों में से एक कारण लगातार हो रही गौ हत्या, गौ उत्पीड़न और पर्यावरण का अनावश्यक दोहन है। चूंकि हमारे देश मे पर्यावरण , गौमाता और समस्त प्राणियों को श्रद्धा भाव से पूजा जाता है, इन पर अत्यचार करने वालों से ,इन सभी का सम्मान करने वाले अधिक हैं, इसलिए हमारे देश मे कोरोना का कहर अन्य देशों की अपेक्षा कम है।
महिला प्रकोष्ठ की सभी बहिनों ने योगी जी की लंबी उम्र एवं पर्यावरण की सुरक्षा हेतु गौ माता का पूजन किया।।
इस अवसर पर प्रीति मिनी खरे, दामिनी, नैन्शी, ललिता, सोनम ,नेहा सहित कई बहिनें उपस्थित रहीं।