गोरमी/मुकेश भदौरिया
भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखर राष्ट्रवादी डॉ मुखर्जी की जयंती अपने अपने घरों पर मनाई। गोरमी।। भारतीय जनता पार्टी मंडल गोरमी ने प्रखर राष्ट्रवादी भारतीय जन संघ के संस्थापक सदस्य एबम महान शिक्षाविद डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कोरोना संकट के बीच सामाजिक दायरे में अपने अपने घरों पर रहकर मनाई गोरमी मंडल के 64 पोलिंग बूथो पर अलग अलग स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने डॉ मुखर्जी के योगदान को याद किया।इस अबसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक ने कहाँ की भाजपा कार्यकर्ता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे देश भक्त महान शिक्षाविद प्रखर राष्ट्रवादी नेता की यादों को अपने दिलो में रखते है और उनको नमन करते है डॉ मुखर्जी ने कश्मीर में धारा 370 का विरोध करते हुऐ एक देश मे दो विधान दो निशान दो सविधान नही चलेगा का नारा देते हुऐ केंद्रीय मंत्री जैसे बड़े ओहदे को लात मार दी थी हम सब कार्यकर्ता ऐसे प्रखर देश भक्त एबम राष्ट्रवादी नेता की जयंती पर नमन करते है।