दतिया @RBnewsindia.com भाजपा पूरे देश में लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश कर रही है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए उप चुनाव में बिकाऊ विधायकों को करारी हार के साथ सबक दिखाएं ताकि कोई भी चुना हुआ विधायक जनमत को अपमानित न करे। यह बात भांडेर विधानसभा क्षेत्र के भांडेर नगरीय क्षेत्र, भिटारी, उड़ीना, बरका में ग्रामीण जन व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कही।
ग्राम बरका में भांडेर विधानसभा उपचुनाव प्रभारी एवं सेेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह का प्रजापति समाज ने स्वागत किया तथा आगामी होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील जनपद सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता महिन्द्र प्रजापति ने की।
सभी कार्यक्रमों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नाहर सिंह यादव, डॉ एनडी धाकड़, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंजाब सिंह यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुरदास खेमरिया, महेंद्र दांगी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केपी यादव, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामू गुर्जर, युवा कांग्रेस नेता विक्रम सिंह दांगी, जनपद सदस्य महिन्द्र प्रजापति, मंडलम अध्यक्ष धर्मेन्द्र दांगी ब्लॉक अध्यक्ष सेवादल जीतू यादव आदि समस्त पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्त्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।